साल 2024 का आखिरी महीना दिसंबर (December) शुरू हो चुका है. इसकी शुरुआत के साथ ही बहुत सारी ऐसी डेडलाइन (Deadline) हैं, जिनकी बातें होने लगी हैं. इस महीने में इनकम टैक्स से लेकर आधार अपडेट (Free Aadhaar Update) करने तक बहुत सारी डेडलाइन हैं. आइए जानते हैं इस महीने में कौन-कौन सी डेडलाइन हैं, ताकि वह आपसे मिस ना हो जाएं.
1/5साल में 4 बार एडवांस टैक्स भरा जाता है. जो लोग भी एडवांस टैक्स के दायरे में आते हैं, उन्हें 15 दिसंबर तक अपना एडवांस टैक्स फाइल करना होगा, वरना जुर्माना और ब्याज चुकाना होगा.
2/5अगर आपने पिछले वित्त वर्ष का आईटीआर फाइल नहीं किया है, तो 31 दिसंबर तक आपके पास बीलेटेड आईटीआर फाइल करने का वक्त है.
3/5myAadhaar पोर्टल पर जाकर अगर आपको अपने आधार कार्ड में कोई फ्री अपडेट करना है, तो इसके लिए आपके पास 14 दिसंबर तक का वक्त था. हालांकि, अब इसे बढ़ाकर 14 जून 2025 कर दिया गया है. इसके बाद आपको अपने आधार में जानकारी बदलने के लिए आधार सेंटर जाना होगा और साथ ही कुछ फीस भी चुकानी होगी.
4/5अगर आपको उत्सव एफडी में 300 दिन, 375 दिन, 444 दिन या 700 दिन के लिए पैसे लगाने हैं, तो आपको यह काम 31 दिसंबर से पहले करना होगा. पंजाब एंड सिंध बैंक की तरफ से अलग-अलग अवधि के लिए कई स्पेशल एफडी ऑफर की जा रही हैं. इनमें निवेश करने के लिए 31 दिसंबर की डेडलाइन है.
5/5एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर नियम और शर्तों में कुछ बदलाव किए गए हैं. यह नए बदलाव 20 दिसंबर से लागू हो जाएंगे.