&format=webp&quality=medium)
UIDAI के नियम के अनुसार आधार कार्ड के लिए नॉमिनेशन सिर्फ एक बार किया जा सकता है. हालांकि, आधार कार्ड में बदलाव करने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं. आप आधार में अपना नाम, एड्रेस औश्र डेट ऑफ बर्थ वगैरह को बदलवा सकते हैं. साथ ही आधार के खोने या खराब होने पर उसे दोबारा बनवाने की सुविधा भी आपको दी जाती है, लेकिन वो आधार उसी नंबर के साथ साथ बनता है, जो पहले बनाया गया था. नए नंबर के साथ नया आधार बनाए जाने का कोई नियम नहीं है.
लेकिन मान लीजिए कि अगर आपका आधार कार्ड कहीं खो जाता है और आपको अपना 12 डिजिट का आधार नंबर भी याद नहीं है. तब आपके पास क्या सॉल्यूशन है? आप किस तरह अपने लिए नया कार्ड बनवाएंगे? यहां जानिए इस बारे में.
आधार कार्ड बनवाते समय नागरिक के फिंगर प्रिंट्स और आयरिस को स्कैन किया जाता है. साथ ही आवेदक का मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी को भी रजिस्टर किया जाता है. ऐसे में आधार कार्ड खो जाने पर आप मोबाइल नंबर या जीमेल आईडी के जरिए अपने आधार के नंबर का पता कर सकते हैं और उसी नंबर के साथ नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं.
अगर आपका आधार कार्ड खो गया है और आपको इसका नंबर भी याद नहीं है, तो ऐसी स्थिति में आप टोल फ्री नंबर की मदद भी ले सकते हैं. आप टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करें. IVR विकल्पों का पालन करते हुए आधार कार्यकारी से बात करने का विकल्प चुनें. बातचीत के दौरान कार्यकारी आपसे कुछ प्रश्न करेंगे. आपको उसका जवाब सही-सही देना है. इसके बाद आपके आधार की डीटेल्स आपको भेज दी जाएगी. डुप्लीकेट आधार कार्ड के लिए आप उनसे भी अनुरोध कर सकते हैं, इसके अलावा UIDAI पोर्टल पर जाकर डुप्लीकेट आधार कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं.