असिस्टेंट न्यूज एडिटर, ज़ी बिज़नेस डिजिटल
तूलिका कुशवाहा, ज़ी बिज़नेस डिजिटल टीम में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) के पद पर हैं. जर्नलिज्म में उन्हें 9 सालों से ज्यादा का अनुभव है. तूलिका हर दिन लाखों लोगों तक शेयर बाजार से जुड़ी, इक्विटी, कंपनी, IPO की हर छोटी-बड़ी खबर को आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं.
Nature of Work
तूलिका को पत्रकारिता में 9 सालों से ज्यादा का वक्त हो चुका है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ही डिजिटल न्यूजरूम से की है, जहां उन्होंने बिजनेस, क्रिप्टो मार्केट के साथ-साथ पॉलिटिकल, फीचर न्यूज जैसी बीट्स पर काम किया है. ज़ी बिज़नेस डिजिटल में उनकी भूमिका हर रोज मार्केट को ट्रैक करना, ट्रेंडिंग खबरों और स्टॉक्स पर आर्टिकल तैयार करना और सीधे-साफ शब्दों में बाजार की हलचल को हर आम निवेशक तक पहुंचाने की है. इसके साथ ही तूलिका वक्त और ज़रूरत के हिसाब से अलग-अलग विषय पर एक्सप्लेनर आर्टिकल्स भी लिखती हैं, ताकि सामायिक खबरों और मुद्दों पर आसानी से बात हो सके.
Expertise
तूलिका, शेयर बाजार, कॉरपोरेट हलचल, स्टॉक्स की मूवमेंट को ट्रैक करने के साथ ही उनपर अलग-अलग एंगल से आर्टिकल भी लिखती हैं.
स्टॉक मार्केट: हर रोज शेयर बाजार की ट्रैकिंग और बाजार की खबरों पर एक्सक्लूसिव कंटेंट बनाने की एक्सपर्टीज़.
स्टॉक्स एनालिसिस: निवेशकों की दिलचस्पी और ट्रेंड को ट्रैक करने के साथ शेयरों का एनालिसिस, एक्सपर्ट्स का टेक लेकर एक बढ़िया सा आर्टिकल तैयार करने की खूबी.
कॉरपोरेट अनाउंसमेंट: बस स्टॉक्स ही नहीं, कंपनियों से आने वाले अपडेट्स पर भी नजर ताकि, डिविडेंड, बोनस, स्टॉक स्पिल्ट जैसी काम की खबरें निवेशकों/पाठकों तक जल्दी पहुंच सकें.
तिमाही नतीजे: हर तिमाही पर लिस्टेड कंपनियों के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस का लेखा-जोखा आसान भाषा में निवेशकों तक रखने की कला.
Budget Impact on Markets: तूलिका पिछले कई सालों से बजट के दौरान शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव और ट्रेंड को ट्रैक कर रही हैं.
VIDEO Production
तूलिका ने कंटेंट के साथ वीडियो प्रोडक्शन में भी काम किया है. उनकी वीडियो प्रोडक्शन (स्क्रिप्टिंग से एंकरिंग तक) पर अच्छी पकड़ है. ज़ी बिज़नेस जैसे देश के नंबर-1 बिजनेस न्यूज चैनल के डिजिटल विंग के लिए तूलिका 'कर बचत', 'Market Wrap' और 'Word of the Week' जैसे शोज़ बना चुकी हैं.
Past Experience
तूलिका ने इससे पहले NDTV में बतौर चीफ सब-एडिटर काम किया है, जहां वो मॉर्निंग शिफ्ट हेड की भूमिका भी निभा चुकी हैं. वहां वो जनरल डेस्क के साथ-साथ बिजनेस वर्टिकल और क्रिप्टो सेगमेंट भी हैंडल करती थीं. NDTV के पहले तूलिका Moneycontrol और FirstPost के साथ भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने बिजनेस, ग्लोबल न्यूज, फीचर न्यूज और एक्स्पलेनर्स पर काफी काम किया है.
Education
तूलिका ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से डिप्लोमा इन हिंदी जर्नलिज्म, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से बी.ए. ऑनर्स इन मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. जब तूलिका मार्केट ट्रैक नहीं कर रही होतीं तो आप उन्हें किताबें पढ़ते हुए, फील गुड मूवीज़/एनीमे, ब्रिटिश पीरियड ड्रामा या फिर अगाथा क्रिस्टी और शरलॉक होम्स की दुनिया में खोए हुए देख सकते हैं. तूलिका को कैफे और बुक फेयर हॉपिंग भी खूब पसंद है.