&format=webp&quality=medium)
PAN-Aadhaar Linking Deadline: पैन-आधार लिंक से पहले फिक्स कर लें मिसप्रिंटिंग. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
PAN-Aadhaar Linking 31st March 2023: अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से अपडेट कराने की आखिरी तारीख लगातार नजदीक आ रही है. 1,000 रुपये के चालान के साथ आप अभी भी 31 मार्च से पहले अपना पैन, आधार से लिंक करा सकते हैं. इसके बाद आपके ऊपर सीधे 10,000 रुपये का जुर्माना लगेगा और आपका पैन कार्ड इनवैलिड होगा, वो अलग. लेकिन कुछ लोगों के साथ ऐसी समस्या भी आ सकती है कि वो पैन, आधार से लिंक कराने जा तो रहे हैं, लेकिन उनके इन दोनों डॉक्यूमेंट्स में कुछ डीटेल्स मिसमैच हैं, जिसकी वजह से लिंकिंग में दिक्कत आ रही है. कभी-कभी ऐसा भी होता है कि बैकएंड में आपकी डीटेल्स सही हैं, लेकिन फिजिकल पैन या आधार कार्ड के ऊपर आपका नाम, डेट ऑफ बर्थ या एड्रेस में कुछ गलत छप गया है, ये डीटेल्स सही होंगी, तभी आपका पैन, आधार से लिंक हो पाएगा.
आधार को UIDAI (Unique Identification Authority of India) मेंटेन करता है, वहीं पैन कार्ड की डीटेल आप NSDL (National Securities Depository Limited) या UTIITSL पर ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं. आधार में आप ऑनलाइन नाम, लिंग, जन्मितिथि, एड्रेस और लैंग्वैज आधार की ऑनलाइन सर्विस (Aadhaar Online Service) के जरिए अपडेट करा सकते हैं. इसके अलावा आप अपना बायोमीट्रिक डेटा, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी एनरोलमेंट सेंटर या आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपडेट करा सकते हैं. अच्छी बात है कि अभी आप आधार कार्ड ऑनलाइन फ्री में अपडेट करा सकते हैं. UIDAI 15 मार्च से 14 जून के बीच में ये सुविधा दे रहा है.
ये भी पढ़ें: PAN-Aadhaar Linking Status: आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं? याद नहीं तो कोई बात नहीं मिनटों में ऐसे करें पता
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें