इस शहर के 200 घर खरीदारों को बिल्डर ने सौंपा घर, मिला न्यू ईयर में शानदार गिफ्ट

ये फ्लैट नोएडा सेक्टर-118 में स्थित रोमानो परियोजना के बी2 टावर के हैं. ये फ्लैट 2बीएचके, 3बीएचके और 4बीएचके हैं तथा इनकी कीमत 50 लाख रुपये से डेढ़ करोड़ रुपये के बीच हैं.
इस शहर के 200 घर खरीदारों को बिल्डर ने सौंपा घर, मिला न्यू ईयर में शानदार गिफ्ट

रोमानो परियोजना 18 एकड़ में फैली है और इसमें 17 टावरों में 2,200 आवासीय इकाइयां हैं. (जी बिजनेस)

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा (NOIDA) में घर खरीदारों के लिए शनिवार का दिन खुशियां लेकर आया. यहा रीयल एस्टेट (real estate) कंपनी सुपरटेक (Supertech) ने कहा है कि उसने आवासीय परियोजना रोमानो (Romano project) की 200 यूनिट को शनिवार को घर के खरीदारों को सौंप दी. पीटीआई की खबर के मुताबिक, कंपनी ने कहा कि ये फ्लैट नोएडा सेक्टर-118 में स्थित रोमानो परियोजना के बी2 टावर के हैं. ये फ्लैट 2बीएचके, 3बीएचके और 4बीएचके हैं तथा इनकी कीमत 50 लाख रुपये से डेढ़ करोड़ रुपये के बीच हैं.

सुपरटेक के चेयरमैन आर.के.अरोड़ा ने बयान में कहा, ‘‘यह साल रीयल एस्टेट क्षेत्र के लिये नई ऊंचाइयों को छूने वाला साबित होने वाला है. टेक्नोलॉजी तथा पारदर्शिता को बेहतर बनाने पर रीयल एस्टेट क्षेत्र द्वारा किये गए निवेश अब रिजल्ट देने लगे हैं. यह हमारे लिये बेहद गौरव का पल है, खासकर इस कारण कि कई सारे उपभोक्ता नया साल नए घर में शुरू करने वाले हैं.’’ रोमानो परियोजना 18 एकड़ में फैली है और इसमें 17 टावरों में 2,200 आवासीय इकाइयां हैं. इनमें से पहले 200 फ्लैट उपभोक्ताओं को सौंप दिये गये.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

Add Zee Business as a Preferred Source

पहले इस परियोजना की यूनिट की आपूर्ति 2016 में शुरू होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर मई, 2018 कर दिया गया था. सूत्रों ने बताया कि 2,200 इकाइयों में से करीब 80 प्रतिशत की बुकिंग हो चुकी है और शेष फ्लैटों की आपूर्ति भी जल्दी ही हो जाएगी. नोएडा समेत देशभर के शहरों में लाखों कस्टमर हालांकि अब भी अपने घर की चाबी का इंतजार कर रहे हैं. इस बार बजट में रीयल एस्टेट सेक्टर के लिए टैक्स में राहत मिलने की भी उम्मीद की जा रही है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6