Monsoon 2023: आ गई 7 जून कहां तक पहुंचा मॉनसून? मौसम विभाग (IMD) ने दी बड़ी खुशखबरी, जानें कब होगी बारिश

Monsoon 2023: मॉनसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी आई है. मौसम विभाग ने बता दिया है कि मॉनसून कहां तक पहुंचा है और भारत पहुंचने की स्थिति क्या है. IMD का कहना है कि स्थितियां मॉनसून के लिए पूरी तरह अनुकूल हैं. अगले 48 घंटे में मॉनसून केरल तट पर दस्तक देगा. 
Monsoon 2023: आ गई 7 जून कहां तक पहुंचा मॉनसून? मौसम विभाग (IMD) ने दी बड़ी खुशखबरी, जानें कब होगी बारिश

अगले 48 घंटे में मॉनसून केरल तट पर दस्तक देगा. 

Monsoon 2023: मॉनसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी आई है. मौसम विभाग ने बता दिया है कि मॉनसून कहां तक पहुंचा है और भारत पहुंचने की स्थिति क्या है. IMD का कहना है कि स्थितियां मॉनसून के लिए पूरी तरह अनुकूल हैं. अगले 48 घंटे में मॉनसून केरल तट पर दस्तक देगा.

मछुआरों के लिए जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर नया अपडेट जारी किया है. अगले 48 घंटे में मॉनसून केरल के तट से टकराएगा और मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. मॉनसून की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को समंदर में न जाने का अलर्ट जारी किया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

अरब सागर में बना निम्न दबाव

दक्षिण-पूर्व अरब सागर में इस समय निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. अगले 48 घंटे में चक्रवाती हवाओं के कारण मॉनसून तेजी से केरल (Monsoon in Kerala) के तट की तरफ आगे बढ़ेगा. IMD ने मॉनसून के केरल पहुंचने की तारीख 4 जून दी थी, लेकिन इसमें तीन दिन की देरी हुई है.

कब कहां तक पहुंचेगा मॉनसून, मैप में देखिए तारीख

Monsoon 2023 Arrival In India News

दिल्‍ली-NCR में कब दस्‍तक देगा मॉनसून

मौसम वैज्ञानियों के मुताबिक, 30 जून के आसपास दिल्ली-NCR में मॉनसून दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि मौजूदा स्थितियों में दिल्‍ली का तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. लेकिन, हल्के बादल छाए रहेंगे. बादल, धूप और हवा के रुख की वजह से मौसम में आद्रता का स्तर बढ़ने की उम्मीद है, जिससे उमस और बढ़ सकती है. ऐसी स्थितियां मॉनसून के लिए अनुकूल हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6