Election Results 2019: कन्हैया कुमार को जनता ने नकारा, जानिए कितने वोटों से पीछे हैं
बिहार के बेगुसराय से कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गिरिराज सिंह से 15000 वोटों से पीछे चल रहे हैं.
बिहार में कन्हैया कुमार काफी पीछे (फाइल फोटो)
बिहार में कन्हैया कुमार काफी पीछे (फाइल फोटो)
बिहार के बेगुसराय से कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गिरिराज सिंह से 7313 वोटों से पीछे चल रहे हैं. गौरतलब है कि जेएनयू में पढ़ाई के दौरान ही कन्हैया कुमार कई तरह के विवादों में घिर गए. कन्हैया कुमार के चुनाव प्रचार के लिए फिल्मी हस्तियां भी चुनाव प्रचार के लिए पहुंची थीं लेकिन ऐसा लग रहा है कि आम लोगों ने कन्हैया कुमार को नकार दिया है.
राष्ट्रवाद का मुद्दा रहा अहम
दरअसल भाजपा की ओर से कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी कन्हैया कुमार को देश विरोधी बताया जाता रहा. वहीं भाजपा ने इस बार चुनावों में राष्ट्रवाद को बड़ा मुद्दा बनाया. भाजपा शायद आम लोगों को यह समझाने में सफल रही कि वो राष्ट्रवादी पार्टी है.
दिल्ली की सातों सीटों पर एक बार फिर भाजपा काफी मजबूत दिखाई दे रहे हैं. दिल्ली की तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. वहीं सबसे बड़ी चौकारी वाली बात ये है कि दिल्ली में कांग्रेस लड़ाई में ही नहीं दिखाई दे रही है.
इतने वोटों से आगे चल रहे भाजपा प्रत्याशी
नार्थ वेस्ट दिल्ली से भाजपा के हंसराजहंस आम आदमी पार्टी के गुगन सिंह से लगभग 2000 वोटों से आगे हैं. जबकि दक्षिण दिल्ली सीट से BJP के रमेश बिधूड़ी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राघव चड्ढा से 3600 वोटों से आगे चल रहे हैं. इसी तरह पश्चिमी दिल्ली से BJP के प्रवेश वर्मा आम आदमी पार्टी के बलबीर सिंह जाखल से 3300 वोटों से आगे चल रहे हैं.
TRENDING NOW
उत्तराखंड में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन
उत्तराखंड में इस बार BJP पिछली बार के अपने प्रदर्शन को दोहराने की तैयारी में हैं. शुरूआती रुझानों में उत्तराखंड की 05 सीटों में से 4 पर रुझान आने शुरू हो गए हैं. इन चारों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे हैं.
09:51 AM IST