VIDEO: मैदान पर आते ही धोनी ने जड़ा जोरदार छक्का, आईपीएल इतिहास में पहली बार किया यह कारनामा
IPL 2022, MS Dhoni hits SIX on the first ball: आईपीएल इतिहस में ऐसा पहली बार हुआ जब चेन्नई की टीम को लगातार शुरुआती दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा हो.
धोनी ने बनाया ये खास रिकॉर्ड. (फोटो सोर्स- ट्विटर)
धोनी ने बनाया ये खास रिकॉर्ड. (फोटो सोर्स- ट्विटर)
IPL 2022, MS Dhoni hits SIX on the first ball: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल के अपने दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले के आखिरी ओवर में चेन्नई को हार का मुंह देखना पड़ा. आईपीएल इतिहस में ऐसा पहली बार हुआ जब चेन्नई की टीम को लगातार शुरुआती दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा हो.
चेन्नई की टीम भले ही यह मुकाबला हार गई हो, लेकिन धोनी ने इस मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया. इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर आते ही अपने बल्ले से एक जोरदार छक्का लगाया. इस शॉट को देखते ही फैंस की धोनी-धोनी की गुंज चारों ओर सुनाई देने लगी. धोनी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से सीएसके ने लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK v LSG) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट पर 210 रन बनाए.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
TRENDING NOW
धोनी ने बनाया ये खास रिकॉर्ड
आईपीएल में अपनी इनिंग की शुरुआत छक्के के साथ करने वाले धोनी ने छोटी पारी में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का कारनामा किया. आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ है जब धोनी ने अपनी पारी की पहली गेंद पर ही छक्का लगा दिया हो. इसके साथ ही धोनी ने टी20 क्रिकेट में अपने 7000 रन भी पूरे कर लिए. धोनी क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर हैं.
A first ball six from Dhoni is enough to make your day. Mahendra Singh Dhoni is turning the clock back in this year's IPL.
— Mohit Pandey (@MohitPa64973338) March 31, 2022
Mahi Mar Raha Hai !🦁💛#mahi #Dhoni #IPL2022#IPL #CSKvLSG pic.twitter.com/pjit1T3OI4
अंतिम ओवर में चेन्नई को मिली हार
मैच की बात करें तो सुपरजाइंट्स को अंतिम दो ओवर में 34 रन की जरूरत थी. गेंदबाजी के लिए दुबे उतरे और बडोनी ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. लुईस ने भी ओवर की अंतिम तीन गेंद पर दो चौके और छक्के जड़कर 23 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में 25 रन बने.अंतिम ओवर में सुपरजाइंट्स को सिर्फ नौ रन की जरूरत थी. बडोनी ने चौधरी पर छक्का और फिर एक रन के साथ टीम को जीत दिलाई.
12:38 PM IST