&format=webp&quality=medium)
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने प्राइवेट स्टूडेंट्स के भी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने प्राइवेट स्टूडेंट्स के भी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. स्टूडेंट्स अपने एडमिट कार्ड cbse.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. सीबीएसई बोर्ड के एग्जाम 15 फरवरी से शुरू हो जाएंगे. तो एग्जाम शुरू होने से पहले सभी स्टूडेंट्स अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. बोर्ड ने रेगुरल स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं.
15 फरवरी से होंगे एग्जाम
बता दें कि 12th क्लास के एग्जाम 15 फरवरी से शुरू हो जाएंगे बोर्ड द्वारा परीक्षा के लिए टाइम टेबल पहले ही जारी किया जा चुका है. जिन स्टूडेंट्स ने अभी तक टाइमटेबल नहीं डाउनलोड किया है वो बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट या फिर संबंधित कॉलेज से टाइमटेबल ले सकते हैं.
CBSE 10th 12th Admit Cards 2020: आइए आपको बताते हैं कि आप एडमिट कार्ड को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं-
CBSE 2020 10वीं का एग्जाम डेट्स
10वीं क्लास की एग्जाम डेट 17 दिसंबर 2019 को जारी की गई थीं. क्लास 10वीं के मेन एग्जाम 15 फरवरी को शुरू होंगे. 20 मार्च 2020 एग्जाम की लास्ट डेट है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
मई में जारी हो सकता है रिजल्ट
आपको बता दें कि बारहवीं बोर्ड का पहला पेपर वोकेशनल विषयों का है वहीं कोर विषय का पहला पेपर 27 फरवरी को होगा जो इंगलिश विषय का है. बारहवीं कक्षा का अंतिम पेपर 30 मार्च को आयोजित होगा जो सोशलॉजी का है. वहीं, इस बार एग्जाम का रिजल्ट मई के तीसरे हफ्ते में जारी हो सकता है.