Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव जारी, क्या पेट्रोल-डीजल की महंगी कीमतों से मिली राहत? यहां जानें

Petrol-Diesel Price Today: देश में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी हो गई हैं. यहां जानिए कि 4 जनवरी को 1 लीटर पेट्रोल और 1 लीटर डीजल (Petrol-Diesel) के लिए कितने पैसे भरने होंगे.
Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव जारी, क्या पेट्रोल-डीजल की महंगी कीमतों से मिली राहत? यहां जानें

Petrol-Diesel Price Today: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले कई महीनों से बदलाव नहीं हुआ है. आगामी महीना बजट (Budget) का महीना है. ऐसे में लोगों की नजरें वित्त मंत्री से महंगाई के मोर्चे पर कुछ पाने की हैं. आज देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की ताजा कीमतों को जारी कर दिया है. 22 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल यानी कि क्रूड (Crude) की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. तो क्या पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर इसका कोई असर पड़ा है? यहां जानिए कि 1 लीटर पेट्रोल और 1 लीटर डीजल के लिए कितने पैसे भरने होंगे?s

OMCs ने जारी किए नए दाम

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल और डीजल के लिए ताजा कीमत जारी कर दी हैं. 4 जनवरी के लिए भी पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मुंबई से लेकर दिल्ली तक पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव को अपडेट कर दिया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

क्या है इन शहरों में तेल की कीमत

शहरपेट्रोलडीजल
मुंबई106.3194.27
दिल्ली96.7289.62
चेन्नई102.6394.24
कोलकाता106.0392.76
बेंगलुरु101.9487.89
लखनऊ96.5789.76
नोएडा96.7989.96
गुरुग्राम97.1890.05
चंडीगढ़96.2084.26
पटना107.2494.04

OMCs हर सुबह अपडेट करती हैं दाम

बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं और उसके बाद लोगों को पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव के बारे में पता चलता है. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.

SMS से पता करें आज के रेट

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6