Petrol-Diesel Price: फिर से सस्ता हुआ Crude Oil, तेल कंपनियों ने जारी किए ताजा भाव, जानें लेटेस्ट रेट्स

Petrol-Diesel Price Today: पिछले कुछ महीनों से कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हफ्ते भर में कच्चा तेल लगभग 1 डॉलर तक सस्ता हुआ है. अभी कच्चे तेल का दाम करीब 68 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. आइए जानते हैं आज शनिवार 7 दिसंबर 2024 को क्या हो गईं पेट्रोल-डीजल की कीमतें.
Petrol-Diesel Price: फिर से सस्ता हुआ Crude Oil, तेल कंपनियों ने जारी किए ताजा भाव, जानें लेटेस्ट रेट्स

Petrol-Diesel Price Today: पिछले कुछ महीनों से कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में काफी उतार-चढ़ाव आ रहा है. अगर पिछले एक हफ्ते की बात करें तो कच्चे तेल के दाम में करीब 1 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट देखने को मिली है. अभी कच्चे तेल का दाम 68 डॉलर प्रति बैरल के करीब है. इसी बीच तेल कंपनियों की तरफ से आज यानी 7 दिसंबर 2024 के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी की जा चुकी हैं. आइए जानते हैं देश के महानगरों और कुछ चुनिंदा शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Price Today) कितनी हो गई हैं.

वायदा बाजार में क्या है कच्चे तेल का दाम?

कमजोर हाजिर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल की कीमत 19 रुपये की गिरावट के साथ 5,786 रुपये प्रति बैरल रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का दिसंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 19 रुपये या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,786 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 10,115 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.15 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.26 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 71.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

जानें महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोलडीजल
दिल्ली94.7287.62
मुंबई103.4489.97
कोलकाता103.9490.76
चेन्नई100.8592.44
बेंगलुरु102.8688.94
लखनऊ94.6587.76
नोएडा94.8788.01
गुरुग्राम95.1988.05
चंडीगढ़94.2482.40
पटना105.1892.04

OMCs जारी करती हैं दाम

15 मार्च को भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की थी. इसके तहत दोनों के ही भाव 2 रुपये प्रति लीटर घटाए गए थे. केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये कटौती की गई थी. अब चुनाव खत्म हो चुके हैं और ये देखना दिलचस्प होगा कि कब तक पेट्रोल-डीजल के दाम कम ही बने रहते हैं.

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6