&format=webp&quality=medium)
Stock Market Holidays 2025: स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने कैलेंडर वर्ष 2025 के शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट जारी की है. भारतीय शेयर बाजार कैलेंडर वर्ष 2025 में 14 दिन बंद रहेंगे. हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, फरवरी, मई, नवंबर और दिसंबर में एक-एक छुटी होगी. जबकि मार्च और अगस्त में दो-दो अवकाश होंगे. अप्रैल और अक्टूबर में 3 ट्रेडिंग हॉलिडे होंगे.
नए साल 2025 में पहला ट्रेडिंग हॉलिड 26 फरवरी, बुधवार को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के अवसर पर होगा. हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, स्पेशल एक घंटे का मुहूर्त ट्रेडिंग सेशल (Muhurat Trading Session) मंगलवार, 21 अक्टूबर, 2025 को आयोजित किया जाएगा. मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन का समय बाद में अधिसूचित किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- ₹15 से सस्ते इस शेयर पर रखें नजर, कंपनी को मिला Railway कॉन्ट्रैक्ट, सालभर में 60% रिटर्न

BSE और NSE के अनुसार, 2025 में 4 स्टॉक मार्केट हॉलिडे शनिवार/रविवार को पड़ेंगे, जिसका मतलब है कि वीकेंड के कारण स्टॉक एक्सचेंजों पर कारोबार बंद रहेगा.
शेयर बाजार की निर्धारित छुट्टियों के दिन इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा. भारतीय शेयर बाजार में करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग निलंबित रहेगी.