Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल का भाव गिरा, पहुंचा 68 डॉलर के करीब, जानें अब कितने रुपये लीटर बिक रहा डीजल-पेट्रोल

Petrol-Diesel Price Today: पिछले कई महीनों से कच्चे तेल के दाम में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मौजूदा वक्त में कच्चे तेल का दाम 68 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुका है. आइए जानते हैं आज रविवार 8 दिसंबर 2024 को क्या हो गईं पेट्रोल-डीजल की कीमतें.
Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल का भाव गिरा, पहुंचा 68 डॉलर के करीब, जानें अब कितने रुपये लीटर बिक रहा डीजल-पेट्रोल

Petrol-Diesel Price Today: पिछले कुछ महीनों से कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. करीब हफ्ते भर में कच्चा तेल 1 डॉलर तक सस्ता हो गया है. अभी कच्चे तेल का दाम 68 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुका है. इसी बीच तेल कंपनियों ने आज यानी 8 दिसंबर 2024 के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं. आइए जानते हैं देश के महानगरों और कुछ चुनिंदा शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत (Petrol-Diesel Price Today) कितनी हो गई है.

वायदा बाजार में क्या है कच्चे तेल का दाम?

मजबूत हाजिर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल की कीमत 9 रुपये की तेजी के साथ 5,853 रुपये प्रति बैरल हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का दिसंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 9 रुपये या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,853 रुपये प्रति बैरल हो गया. इसमें 10,449 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

Add Zee Business as a Preferred Source

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 69.09 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.03 प्रतिशत घटकर 73.26 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

जानें महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोलडीजल
दिल्ली94.7287.62
मुंबई103.4489.97
कोलकाता103.9490.76
चेन्नई100.8592.44
बेंगलुरु102.8688.94
लखनऊ94.6587.76
नोएडा94.8788.01
गुरुग्राम95.1988.05
चंडीगढ़94.2482.40
पटना105.1892.04

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.