Petrol-Diesel Price Today: 28 अक्टूबर को क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर का लेटेस्ट भाव

Petrol-Diesel Price Today: वैसे तो 22 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं. अगर आप अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों का ताजा अपडेट जानना चाहते हैं तो यहां पढ़ सकते हैं.
Petrol-Diesel Price Today: 28 अक्टूबर को क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर का लेटेस्ट भाव

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अगर बदलाव होता है तो देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट कर देती हैं. वैसे तो 22 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं. अगर आप अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों का ताजा अपडेट जानना चाहते हैं तो यहां पढ़ सकते हैं. ग्लोबल बाजार में क्रूड और ब्रेंट में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हो रहा है.

IOCL की ओर से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार बदलाव 22 मई को देखने को मिला था, जब केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी. उसके बाद महाराष्ट्र और मेघालय सरकार ने वैट मं कटौती कर अपने राज्य के लोगों को पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत देने का प्रयास किया था.

क्या है इन शहरों में तेल की कीमत

Add Zee Business as a Preferred Source
शहरपेट्रोलडीजल
मुंबई106.3194.27
दिल्ली96.7289.62
चेन्नई102.6394.24
कोलकाता106.0392.76
बेंगलुरु101.9487.89
लखनऊ96.5789.76
नोएडा96.7989.96
गुरुग्राम97.1890.05
चंडीगढ़96.2084.26
पटना107.2494.04

सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

बता दें कि हर दिन 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में को अपडेट किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.

SMS से पता करें आज के रेट

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6