सरकारी गैस कंपनी ने पहली बार किया बोनस शेयर का ऐलान, हर 1 शेयर पर मुफ्त मिलेगा 1 शेयर

PSU Gas Stock: सरकारी गैस कंपनी IGL ने पहली बार बोनस शेयर का ऐलान किया है. कंपनी के हर 1 शेयर पर निवेशकों को 1 शेयर बोनस में दिया जाएगा.
सरकारी गैस कंपनी ने पहली बार किया बोनस शेयर का ऐलान, हर 1 शेयर पर मुफ्त मिलेगा 1 शेयर

PSU Gas Stock: गैस डिस्ट्रिब्यूटर कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लि. (IGL) ने अपने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दे दी है. कंपनी ने मंगलवार को निवेशकों के लिए बोनस शेयर का ऐलान कर दिया है. एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी के हर 1 शेयर पर निवेशकों को 1 शेयर बोनस में दिया जाएगा. IGL ने अभी इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है.

IGL ने पहली बार किया बोनस का ऐलान

यह पहला मौका है जब IGL बोनस शेयर दे रही है. शहरों में खुदरा गैस वितरण करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लि. (IGL) ने खुदरा निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें पुरस्कृत करने के मकसद से यह कदम उठाया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

IGL ने कहा कि IGL के निदेशक मंडल ने मंगलवार को बैठक में कंपनी के शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी. इसके तहत दो रुपये के अंकित मूल्य का एक बोनस इक्विटी शेयर पात्र शेयरधारकों को प्रत्येक एक शेयर के लिए दिया जाएगा. बोनस शेयर के बाद कंपनी की शेयर पूंजी 140 करोड़ रुपये से बढ़कर 280 करोड़ रुपये हो जाएगी. बोनस के लिए कंपनी के पास उपलब्ध अधिशेष पूंजी से 140 करोड़ रुपये का उपयोग किया जाएगा.

IGL ने कहा कि कंपनी के पास अधिशेष पूंजी के रूप में कुल 8,411.74 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं. बोनस शेयर शेयरधारकों के खातों में दो महीने के भीतर जमा होने की संभावना है.

क्या करती है IGL?

IGL दिल्ली और आसपास के इलाकों नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में वाहनों के लिए सीएनजी, घरों में पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) और उद्योगों को पाइप के जरिये प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराती है. इसके अलावा कंपनी हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ अन्य शहरों में भी गैस की खुदरा बिक्री करती है.

IGL ने बाद में बयान में कहा, "यह रणनीतिक निर्णय शेयरधारकों के मूल्य को बढ़ाने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. साथ ही IGL के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और भविष्य की वृद्धि को लेकर निवेशकों के भरोसे को प्रकट करता है."

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6