&format=webp&quality=medium)
Railway PSU Stocks to BUY Now.
Railway PSU Stocks to BUY: रेलवे स्टॉक्स में फिर से अच्छा एक्शन देखा जा रहा है. पिछले कुछ महीनों में रेलवे स्टॉक्स की जबरदस्त पिटाई हुई. लेकिन नवंबर महीने में यहां ट्रेंड में रिवर्सल देखा जा रहा है. नवंबर महीने के लो से रेलवे स्टॉक्स में 15-20% तक की तेजी आई है. दरअसल बजट की तैयारी शुरू हो गई है. हाल-फिलहाल में कैबिनेट ने हजारों करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया है. रेलवे सेगमेंट की कंपनियों को फिर से ऑर्डर की शुरुआत हुई है. इस एक्शन के बीच ब्रोकरेज हाउस मिराए असेट शेयरखान ने अगले 5-15 दिन के लिहाज से RVNL और IRCON के शेयर में खरीद की सलाह दी है. दोनों स्टॉक्स में आज अच्छा एक्शन है.
RVNL के शेयर में अगले 15 दिन के लिहाज से खरीदने की सलाह है. 480 रुपए की रेंज में खरीदना है. 455 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. पहला टारगेट 502 रुपए और दूसरा 525 रुपए का है. 29 नवंबर को यह शेयर 435 रुपए पर था. उसके बाद एकतरफा तेजी में यह 470 रुपए के पार पहुंच चुका है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 7% से ज्यादा की तेजी आई है. इस स्टॉक का 52 वीक्स हाई 647 रुपए और लो 165 रुपए है.
IRCON के शेयर में अगले 5 दिन के लिहाज से खरीद की सलाह है. 232 रुपए की रेंज में खरीदना है. 225 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 240 रुपए का पहला और 245 रुपए का दूसरा टारगेट है. आज यह शेयर 5 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ 235 रुपए की रेंज में है. 29 नवंबर को यह शेयर 210 रुपए की रेंज में था. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 6% और दो हफ्ते में 11% का उछाल आया है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 352 रुपए और लो 158 रुपए है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)