धान की फसल में भूना तना महुआ कीट का प्रकोप, समय रहते करें इन दवाइयों का छिड़काव वरना हो सकता है नुकसान

Paddy Crop: यह कीट धान की तनों से रस चूसकर फसल को भारी नुकसान पहुंचाते हैं. समय रहते दवाइयों का छिड़काव नहीं किया गया तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है.
धान की फसल में भूना तना महुआ कीट का प्रकोप, समय रहते करें इन दवाइयों का छिड़काव वरना हो सकता है नुकसान

(Image- Freepik)

Paddy Crop: धान, खरीफ सीजन की मुख्य फसल है. इस साल धान की बुवाई का रकबा बढ़कर 398.08 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है. मौसम में बदलाव की वजह से धान की फसल में रोग और कीट लग जाते हैं. बिहार के कई जिलों में खरीफ धान की फसल में भूरा तना मधुआ कीट (Brown Plant Hopper) का हमला हुआ है. यह कीट धान की तनों से रस चूसकर फसल को भारी नुकसान पहुंचाते हैं. समय रहते दवाइयों का छिड़काव नहीं किया गया तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है.

कैसे करें कीट की पहचान

यह कीट हल्के भूरे रंग के होते हैं. इनका जीवन चक्र 20-25 दिनों तक का होता है. इसके वयस्क और शिशु दोनों पौधों के तने के आधार भाग पर रहकर रस चूसते हैं. अधिक रस निकलने की वजह से पौधे पीले पड़ जाते हैं और जगह-जगह पर चटाईनुमा क्षेत्र बन जाता है जिसे 'हॉपर बर्न' कहते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- परवल की इन टॉप 5 किस्मों से होगी बंपर पैदावार, बढ़ जाएगी कमाई

रोकथाम के उपाय

  • किसान भाई इस कीट का प्रबंधन समय रहते कर सकते हैं.
  • धान में बानी निकलते समय खेत में ज्यादा जल-जमाव न होने दें.
  • अनुशंसित मात्रा में नेत्रजन उर्वरक का प्रयोग करें.
  • खेत को खर-पतवार से मुक्त रखें.

कीटनाशक

कीटनाशक का नामअनुशंसित मात्रा
1. एसीफेट 75% डब्ल्यू.पी1.25 ग्राम प्रति लीटर
2. एसिटामेप्रिड 20% एस.पी0.25 ग्राम प्रति लीटर
3. बुप्रोफेजिन 25% एस.पी1.5 मिली प्रति लीटर
4. कार्बोसल्फॉन 25% ई.सी1.5 मिली प्रति लीटर
5. इथोफेनोप्रॉक्स 10% ई.सी1 मिली प्रति लीटर
6. फिप्रोनिल 05% एस.सी2 मिली प्रति लीटर
7. इमिडाक्लोप्रिड 17.8% एस.एल1 मिली प्रति 3 लीटर
8. मोनोकोटोफॉस 36% एस.एल2.5 मिली प्रति लीटर
9. थायोमेथाक्साम 25% ई.सी1 ग्राम प्रति 5 लीटर
10. क्विनालफॉस 25% ई.सी2.5-3 मिली प्रति लीटर
11. एसिफेट 50%+इमिडाक्लोप्रिड 1.8% एस.पी2 ग्राम प्रति लीटर
12. फिप्रोनिल 04%+ थायमेथाक्साम 4% एस.पी2 मिली प्रति लीटर