&format=webp&quality=medium)
Zomato Q1 Results: फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो ने पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. जून तिमाही में कंपनी को 2 करोड़ का फायदा हुआ. एक साल पहले समान तिमाही में 186 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था. मार्च तिमाही का घाटा 188 करोड़ रुपए का था. कंपनी के ऑपरेशनल रेवेन्यू में अच्छा उछाल आया है. जून तिमाही में रेवेन्यू 2416 करोड़ रुपए का रहा जो मार्च तिमाही में 2056 करोड़ रुपए और एक साल पहले समान तिमाही में 1414 करोड़ रुपए का था.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी की टोटल इनकम 2597 करोड़ रुपए रही. इसमें 181 करोड़ रुपए की अदर इनकम शामिल है. मार्च तिमाही की टोटल इनकम 2227 करोड़ रुपए और एक साल पहले समान तिमाही में यह 1582 करोड़ रुपए थी.
रिजल्ट के कारण शेयर में आधे फीसदी की तेजी है और यह 86.5 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान इसने 88.40 रुपए का 52 वीक का नया हाई बनाया. इस स्टॉक में अच्छी तेजी देखने को मिली है. एक महीने में यह शेयर करीब 15 फीसदी, तीन महीने में 36 फीसदी और इस साल अब तक 45 फीसदी उछला है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें