&format=webp&quality=medium)
HDFC AMC Q3 Results: एचडीएफसी असेट मैनेजमेंट कंपनी कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. नेट प्रॉफिट 32.2 फीसदी उछाल के साथ 488 करोड़ रुपए और कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 20 फीसदी उछाल के साथ 671 करोड़ रुपए रहा. दमदार रिजल्ट के बाद शेयर में जोरदार तेजी है और यह 3500 के पार न्यू 52 वीक हाई पर पहुंच गया है. एक साल में इस स्टॉक ने 65 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, HDFC AMC की टोटल इनकम सालाना आधार पर 23 फीसदी उछाल के साथ 813.7 करोड़ रुपए रही. नेट प्रॉफिट 33 फीसदी उछाल के साथ 489.6 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट 25 फीसदी उछाल के साथ 496.1 करोड़ रुपए रहा. तिमाही आधार पर टोटल इनक में 6 फीसदी और नेट प्रॉफिट में 12 फीसदी का ग्रोथ दर्ज किया गया.
30 दिसंबर 2023 के आधार पर HDFC AMC का टोटल AUM 5750 बिलियन रुपए का रहा. मार्केट शेयर 11 फीसदी से बढ़कर 11.2% हो गया है. HDFC Mutual Fund के टोटल AUM यानी असेट अंडर मैनेजमेंट में 60.6 फीसदी इक्विटी, 24.5 फीसदी डेट, 11.3 फीसदी लिक्विड फंड्स और 3.5 फीसदी अदर्स में है.
Q3 रिजल्ट के बाद शेयर में तेजी दर्ज की गई. इंट्राडे में इसने 3542 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया. आखिरकार 3495 रुपए पर बंद हुआ. तीन महीने में इस स्टॉक में 28 फीसदी और एक साल में 63 फीसदी का उछाल आया है.