HDFC AMC ने Q2 में जारी किया दमदार रिजल्ट, प्रॉफिट और रेवेन्यू में 20% का बड़ा उछाल; जानें पूरी डीटेल

HDFC AMC ने वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. प्रॉफिट और रेवेन्यू में करीब 20 फीसदी का उछाल आया है. विस्तार से जानिए कंपनी का ओवरऑल प्रदर्शन कैसा रहा.
HDFC AMC ने Q2 में जारी किया दमदार रिजल्ट, प्रॉफिट और रेवेन्यू में 20% का बड़ा उछाल; जानें पूरी डीटेल

HDFC AMC Q2 Results: एचडीएफसी असेट मैनेजमेंट कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. सालाना आधार पर प्रॉफिट में 20 फीसदी और रेवेन्यू में 18 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है. कंसोलिडेटेड आधार पर रेवेन्यू 544.72 करोड़ रुपए से बढ़कर 643.08 करोड़ रुपए रहा.नेट प्रॉफिट 363.85 करोड़ रुपए से बढ़कर 436.52 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. रिजल्ट के बाद यह शेयर आधे फीसदी की तेजी के साथ 2760 रुपए (HDFC AMC Share Price) पर है.

Q2 में कुल इनकम 765.3 करोड़ रुपए रही

BSE की वेबसाइट उपलब्ध जानकारी में कंपनी ने इन्वस्टर्स प्रजेंटेशन डॉक्युमेंट में बताया कि HDFC AMC की दूसरी तिमाही में टोटल इनकम 765.3 करोड़ रुपए रही. नेट प्रॉफिट 437.6 करोड़ रुपए रहा. Q2 का ऑपरेटिंग मार्जिन 35 बेसिस प्वाइंट्स रहा.

Add Zee Business as a Preferred Source

तिमाही आधार पर कैसा रहा प्रदर्शन

तिमाही आधार पर प्रदर्शन की तुलना करें तो रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेश में 12 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया और यह 643.1 करोड़ रुपए रहा. टोटल इनकम में 4 फीसदी की तेजी रही और यह 765.3 करोड़ रुपए रही. नेट प्रॉफिट में 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 437.6 करोड़ रुपए रहा. प्रॉफिट बिफोर टैक्स यानी PBT में 3 फीसदी की तेजी रही और यह 589.2 करोड़ रुपए रहा.

FY24 की पहली छमाही में HDFC AMC का प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2023-24 की दो तिमाही का रिजल्ट आ गया है. ऐसे में छमाही आधार पर प्रदर्शन की तुलना करें तो टोटल इनकम सालाना आधार पर 27 फीसदी उछाल के साथ 1497.8 करोड़ रुपए रही. रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन 14 फीसदी उछाल के सात 1217.6 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 35 फीसदी उछाल के साथ 915.1 करोड़ रुपए रहा. PBT यानी प्रॉफिट बिफोर टैक्स 32 फीसदी उछाल के साथ 1160.5 करोड़ रुपए रहा.

HDFC AMC Share Price History

रिजल्ट के बाद HDFC AMC के शेयर में आधे फीसदी की तेजी है और यह 2760 रुपए के स्तर पर है. 52 वीक का हाई 2800 रुपए और लो 1560 रुपए है. इस स्टॉक ने एक महीने में करीब 5 फीसदी, तीन महीने में 19 फीसदी, छह महीने में 55 फीसदी, इस साल अब तक 27 फीसदी और एक साल में करीब 45 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6