&format=webp&quality=medium)
रेलवे, मेट्रो और मालगाड़ी बोगी बनाने वाली स्मॉलकैप कंपनी टीटागढ़ रेल सिस्टम को गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से 350 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर मिला है. हाल ही में कंपनी ने Q2 का भी रिजल्ट जारी किया है जो जबरदस्त रहा. लगातार मिल रही गुड न्यूज के कारण इस शेयर में तूफानी तेजी है. दोपहर में कारोबार के दौरान यह स्मॉलकैप स्टॉक साढ़े पांच फीसदी की तेजी के साथ 840 रुपए (Titagarh Rail Systems Share Price) पर कारोबार कर रहा था. इस स्टॉक ने एक साल में 400 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स को गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (GMRC) से 350 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. इसके तहत उसे 30 मेट्रो बोगी की डिलिवरी करनी है. यह ऑर्डर अहमदाबाद मेट्रो रेल के दूसरे फेज को लेकर है. 70 हफ्ते के भीतर प्रोटोटाइप तैयार करना है. 94 हफ्तों के भीतर बोगी की डिलिवरी करनी है. अहमदाबाद मेट्रो का Phase-II 13500 करोड़ रुपए का है. यह लाइन 28.2 किलोमीटर लंबा है.
हाल ही में कंपनी ने Q2 के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. रेवेन्यू में सालाना आधार पर 54 फीसदी का ग्रोथ दिखा और यह 935 करोड़ रुपए रहा. EBITDA 109 फीसदी के उछाल के साथ 115 करोड़ रुपए रहा. प्रॉफिट बिफोर टैक्स 106 फीसदी उछाल के साथ 95 करोड़ रुपए का रहा. नेट प्रॉफिट 71 करोड़ रुपए का रहा. एबिटा मार्जिन 12.30 फीसदी और प्रॉफिट मार्जिन 7.58 फीसदी रहा.
शेयर होल्डर्स को भेजी सूचना में कंपन ने कहा कि 30 सितंबर 2023 के आधार पर उसका ऑर्डर बुक 28212 करोड़ रुपए का है. इसमें पैसेंजर रोलिंग का ऑर्डर 13870 करोड़ रुपए और मालगाड़ी रोलिंग स्टॉक्स का ऑर्डर 14342 करोड़ रुपए का है. अहमदाबादा मेट्रो का 350 करोड़ का ऑर्डर मिल चुका है. आने वाले समय में सूरत मेट्रो के पहले फेज के तहत 866 करोड़ का ऑर्डर मिलने वाला है. MOU साइन किया जा चुका है.
शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो एक हफ्ते में इस स्टॉक ने करीब 8 फीसदी, एक महीने में 9 फीसदी, तीन महीने में 35 फीसदी, इस साल अब तक 275 फीसदी, एक साल में 415 फीसदी और तीन साल में 1870 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. इस कंपनी का मार्केट कैप 10700 करोड़ रुपए के करीब है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें