&format=webp&quality=medium)
Kotak Mahindra Bank Fixed Deposit Rates: प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने ग्राहकों को फिर खुशखबरी दी है. बैंक के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट कराने वालों को आज से यानी 15 दिसंबर, 2022 से ज्यादा ब्याज मिलेगा. बैंक ने अलग-अलग टेन्योर के डिपॉजिट्स पर एफडी रेट को रिवाइज किया है. इसका लाभ 2 करोड़ के नीचे के डिपॉजिट कराने वालों को मिलेगा. इसके पहले बैंक ने 9 दिसंबर को भी एफडी रेट्स में बदलाव किया था.
अगर रिवाइज्ड किए गए रेट्स देखें तो बैंक 390 दिनों यानी 12 महीने, 25 दिन से 23 महीने के अंदर की अवधि वाले एफडी पर अब 7% इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है. 365 दिनों से 389 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 6.75 पर्सेंट ब्याज देगा. इन सभी पर 7.19% तक एनुअल यील्ड मिलेगा. सीनियर सिटीजंस को इस अवधि में 7.50% तक रिटर्न मिल रहा है. उन्हें 7.71% पर का एनुअल यील्ड मिलेगा.
बता दें कि कोटक महिंद्रा बैंक 7 से 10 सालों तक की एफडी ऑफर करता है. निवेशक अपने एफडी से किस पीरियड में रिटर्न चाहिए, इसे देखते हुए टेन्योर चुन सकते हैं. बैंक उन्हें प्रीमैच्योर विदड्रॉल की सुविधा भी देता है, यानी कि आप एफडी मैच्योर होने से पहले भी इसे तुड़वा सकते हैं. बस इसपर कुछ शर्तें लागू होंगी.
केंद्रीय रिजर्व बैंक की ओर से इस महीने रेपो रेट में बढ़ोतरी करने के बाद एक ओर लोन पर ब्याज दरें बढ़ी हैं, वहीं, दूसरी ओर कई बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं. कई बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब पहले से ज्यादा रिटर्न मिल रहा है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें