&format=webp&quality=medium)
इस योजना को विजया बैंक और देना बैंक के बैंक आफ बड़ौदा में विलय योजना 2019 कहा जाएगा. (फोटो : Reuters)
बैंक आफ बड़ौदा (BOB) में देना बैंक और विजया बैंक का विलय 1 अप्रैल 2010 से प्रभावी होगा. बैंक आफ बड़ौदा ने यह जानकारी दी है. इसके अलावा बैंक के निदेशक मंडल ने विजया बैंक और देना बैंक के शेयरधारकों को बैंक आफ बड़ौदा के इक्विटी शेयर जारी और आवंटित करने के लिए रिकॉर्ड तारीख 11 मार्च तय की है.
बैंक ने साफ किया है कि जिस भी बैंक के जो भी ग्राहक हैं उनकी बैंकिंग किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं होगी. बैंक जो भी फैसले लेगा उसके बारे में ग्राहकों को पहले सूचित किया जाएगा.
बैंक आफ बड़ौदा ने सरकार की अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा कि इस योजना को विजया बैंक और देना बैंक के बैंक आफ बड़ौदा में विलय योजना 2019 कहा जाएगा.