Diwali से ठीक पहले Indigo का बड़ा ऐलान, इन 4 शहरों के लिए 8 नई फ्लाइट्स होंगी शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

Indigo announces 8 new Flights: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो (Indigo) ने दीपावली से ठीक पहले अपने यात्रियों को एक बड़ा तोहफा दिया है. इंडिगो ने देश में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए गुरुवार को 8 नई फ्लाइट्स की घोषणा की है.
Diwali से ठीक पहले Indigo का बड़ा ऐलान, इन 4 शहरों के लिए 8 नई फ्लाइट्स होंगी शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

Diwali से ठीक पहले Indigo का बड़ा ऐलान, इन 4 शहरों के लिए 8 नई फ्लाइट्स होंगी शुरू, देखें पूरा शेड्यूल (Reuters)

Indigo announces 8 new Flights: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो (Indigo) ने दीपावली से ठीक पहले अपने यात्रियों को एक बड़ा तोहफा दिया है. इंडिगो ने देश में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए गुरुवार को 8 नई फ्लाइट्स की घोषणा की है. एयरलाइन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ये नई फ्लाइट्स अहमदाबाद और जम्मू, रांची और भुवनेश्वर, भोपाल और उदयपुर तथा इंदौर और चंडीगढ़ के बीच उड़ान भरेंगी. इंडिगो द्वारा शुरू की जाने वाली ये फ्लाइट्स हफ्ते में मिनिमम 3 और मैक्सिमम 4 बार उड़ान भरेंगी. एयरलाइन के मुताबिक 8 में से 4 फ्लाइट्स 30 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएंगी जबकि बाकी की 4 फ्लाइट्स 1 नवंबर से शुरू की जाएंगी. एयरलाइन ने इन सभी 8 नई फ्लाइट्स की पूरी डिटेल्स शेयर की हैं.

नई फ्लाइट्स का पूरा शेड्यूल

Add Zee Business as a Preferred Source

अहमदाबाद से जम्मू के बीच उड़ान भरने वाली फ्लाइट नंबर- 6E 6687, 30 अक्टूबर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को सुबह 9.30 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी और 11.30 बजे जम्मू पहुंचेगी.

जम्मू से अहमदाबाद के बीच उड़ान भरने वाली फ्लाइट नंबर- 6E 6368, 30 अक्टूबर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को दोपहर 12.05 बजे जम्मू से प्रस्थान करेगी और 13.45 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.

रांची से भुवनेश्वर के बीच उड़ान भरने वाली फ्लाइट नंबर- 6E 6521, 30 अक्टूबर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को सुबह 10.10 बजे रांची से प्रस्थान करेगी और 11.30 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी.

भुवनेश्वर से रांची के बीच उड़ान भरने वाली फ्लाइट नंबर- 6E 6522, 30 अक्टूबर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 12.00 बजे भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी और 13.00 बजे रांची पहुंचेगी.

भोपाल से उदयपुर के बीच उड़ान भरने वाली फ्लाइट नंबर- 6E 7973, 1 नवंबर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 17.20 बजे भोपाल से प्रस्थान करेगी और 18.50 बजे उदयपुर पहुंचेगी.

उदयपुर से भोपाल के बीच उड़ान भरने वाली फ्लाइट नंबर- 6E 7974, 1 नवंबर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 19.10 बजे उदयपुर से प्रस्थान करेगी और 20.40 बजे भोपाल पहुंचेगी.

इंदौर से चंडीगढ़ के बीच उड़ान भरने वाली फ्लाइट नंबर- 6E 0959, 1 नवंबर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 10.05 बजे इंदौर से प्रस्थान करेगी और 11.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी.

चंडीगढ़ से इंदौर के बीच उड़ान भरने वाली फ्लाइट नंबर- 6E 6738, 1 नवंबर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दोपहर 12.30 बजे चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी और 14.40 बजे इंदौर पहुंचेगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6