AIR इंडिया के यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर, बेड़े में शामिल होंगे 19 और विमान

गर्मी की छुट्टियों में एयर इंडिया (Air India) ने अपने यात्रियों की बढ़ती संख्‍या के मद्देनजर 500 करोड़ रुपए अलग निकाल कर रख लिए हैं. इस फंड का इस्‍तेमाल एयरलाइन 19 और जहाजों को अपने बेड़े में शामिल करने के लिए करेगी.
AIR इंडिया के यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर, बेड़े में शामिल होंगे 19 और विमान

ये विमान अलग-अलग कारणों से ग्राउंडेड हैं. (Reuters)

गर्मी की छुट्टियों में एयर इंडिया (Air India) ने अपने यात्रियों की बढ़ती संख्‍या के मद्देनजर 500 करोड़ रुपए अलग निकाल कर रख लिए हैं. इस फंड का इस्‍तेमाल एयरलाइन 19 और जहाजों को अपने बेड़े में शामिल करने के लिए करेगी. ये विमान अलग-अलग कारणों से ग्राउंडेड हैं. एयर इंडिया के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने कहा कि यह समय एयरलाइन के लिए अपनी बाजार हिस्‍सेदारी बढ़ाने की है. हालांकि एयरलाइन के पास और भी एयरक्राफ्ट हैं जो अभी ग्राउंडेड हैं.

दो एयरक्राफ्ट तुरंत होंगे शामिल
एयरलाइन दो एयरक्राफ्ट को कुछ दिन में बेड़े में शामिल कर लेगी. मुंबई मिरर की खबर के अनुसार सभी एयरक्राफ्ट अगस्‍त तक बेड़े में शामिल हो जाएंगे. इन एयरक्राफ्ट में 10 एयरबस A320 और अन्‍य बोइंग 787-800 ड्रीमलाइनर है. कुछ बोइंग 777s भी ग्राउंडेड हैं.

160 एयरक्राफ्ट परिचालन में
अब तक एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्‍सप्रेस, एलायंस एयर Air India समूह की परिचालन कंपनियां हैं. इनके बेड़े में 160 एयरक्राफ्ट शामिल हैं, जो 122 डेस्टिनेशन पर परिचालन कर रहे हैं. इनमें 78 डोमेस्टिक रूट और 44 इंटरनेशनल रूट पर सेवाएं दे रहे हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Airbus

200 केबिन क्रू होंगे भर्ती
इसके अलावा कंपनी की योजना अधिक केबिन क्रू और पायलट को हायर करने की है. ग्राउंडेड एयरक्राफ्ट को बेड़े में शामिल करने के लिए 200 केबिन क्रू की जरूरत पड़ेगी. इनमें 150 क्रू सदस्‍यों की भर्ती हो भी चुकी है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6