Mahindra की ऑफरोड एसयूवी ROXOR को जानते हैं आप!, भारत में नहीं सिर्फ यहां बिकती है

Mahindra ROXOR: महिंद्रा थार की तरह ही यह भी एक ऑफ रोड एसयूवी है, जो काफी दमदार गाड़ी है.
Mahindra की ऑफरोड एसयूवी ROXOR को जानते हैं आप!, भारत में नहीं सिर्फ यहां बिकती है

यह एसयूवी बेस मॉडल और ऑल वेदर मॉडल में उपलब्ध है.  

Mahindra ROXOR: आप महिंद्रा (Mahindra) की करीब-करीब सभी मॉडल होंगे, लेकिन क्या आप एक ऑफ रोड एसयूवी रॉक्सर (ROXOR) से वाकिफ हैं? अगर नहीं तो हम यहां आपको इससे रू-ब-रू कराते हैं. दरअसल, महिंद्रा रॉक्सर (Mahindra ROXOR की बिक्री भारत में नहीं होती है बल्कि उत्तरी अमेरिका में होती है. यहीं इसको असेम्बल भी किया जाता है. इसलिए यह ऑफरोड एसयूवी भारत में नहीं दिखती है. महिंद्रा ने हाल ही में रॉक्सर का नया वेरिएंट लॉन्च किया है.

एसयूवी में है दम
Mahindra ROXOR में 2.5 लीटर टर्बो इंजन लगा है जो 144nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसके इंजन में 62 होर्सपावर की कैपिसिटी है. इंजन की 144 lb-ft @ 1400-2200 rpm एसयूवी स्टील बॉडी में बनी है. इसकी फ्यूल कैपिसिटी 45.43 लीटर की है. कंपनी इस एसयूवी की खरीद पर 2 साल की लिमिटेड गारंटी दे रही है.

roxor
Add Zee Business as a Preferred Source

एसयूवी की साइज
महिंद्रा रॉक्सर की लंबाई 375.92 सेंटीमीटर, चौड़ाई 154.18 सेंटीमीटर और ऊंचाई 190.50 सेंटी मीटर है. व्हील बेस 96 इंच है. ग्राउंड क्लियरेंस 22.86 सेंटी मीटर है. इसमें दो लोगों के लिए सीट हैं. यह एसयूवी बेस मॉडल और ऑल वेदर मॉडल में उपलब्ध है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

मिलते हैं ये फीचर्स
इसमें आपको हाइड्रोलिक पावर स्टीयरिंग, हैलोजन हेडलैम्प भी मिलते हैं. फ्रंट में 11 इंच डिस्क ब्रेक और रीयर में 11 इंच ड्रम ब्रेक्स लगे हैं. इस एसयूवी की असेम्बली अमेरिका में की जाती है. यह एसयूवी रेड या ब्लैक कलर में उपलब्ध है. नए अवतार में यह एसयूवी शुरू में उत्तरी अमेरिका में चुनिंदा डीलरशिप में ही उपलब्ध होगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6