&format=webp&quality=medium)
Bajaj Electric Scooter Chetak Festival Discount: देश में फेस्टिव सीजन का माहौल है और इस त्योहारी सीजन को भुनाने और अपने स्टॉक को खत्म करने के लिए ऑटो कंपनियां अलग-अलग ऑफर्स दे रही हैं. इसी सिलसिले में टू और थ्री व्हीलर बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक (Electric Scooter Chetak) पर ऑफर पेश किया है. हालांकि कंपनी ने कुछ राज्यों में ही इस ऑफर की पेशकश की है. कर्नाटक और तमिलनाडु राज्य में रहने वाले लोगों को इस सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने का मौका मिल रहा है. फेस्टिव सीजन में अगर आप भी इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो कम कीमत पर बेहतरीन और दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने का मौका मिल रहा है.
इन दोनों राज्य में बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपए तय की है. ये फेस्टिव ऑफर तब तक वैलिड है, जबतक स्टॉक नहीं खत्म हो जाता. बता दें कि फेस्टिव ऑफर के बाद ये स्कूटर अब और भी ज्यादा खरीदने के लिए अफोर्डेबल हो गया है. अगस्त में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.30 लाख रुपए थी.
नए ऑफर के बाद ये इलेक्ट्रिक स्कूटर अब मार्केट में मौजूद दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर से भी सस्ता हो गया है. इसमें Ather 450S, OLA S1 Air, TVS iQube जैसे स्कूटर शामिल हैं. ऐसे में स्कूटर खरीदने पर आपके पास कई ऑप्शन्स हैं. फेस्टिवल में अगर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन स्कूटर को देख सकते हैं.
इस स्कूटर में 2.9 kwh का बैटरी पैक मिलता है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 5 घंटे में 0-100 फीसदी चार्ज हो जाता है. इस स्कूटर की टॉप रेंज 108 किलोमीटर है और टॉप स्पीड की बात करें तो 63 kmph है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 4.08 किलोवॉट की मैक्सिमम पावर और 16nM का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है. ये स्कूटर ईको और स्पोर्ट दो राइड मोड्स में मिलता है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें