FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप 2022 का शुभंकर होगा 'लाइब', जानें इसमें ऐसा क्या है खास
FIFA World Cup Qatar 2022 latest news in hindi: वर्ल्ड कप-2022 के ग्रुप चरण के मुकाबले 12 दिन तक चलेंगे जिसमें रोजाना चार मैच खेले जाएंगे. 21 नंवबर से खेल के फुटबॉल के इस महाकुंभ की शुरुआत होगी.
फुटबॉल फैंस को पसंद आएगा लाइब. (फोटो सोर्स- ट्विटर)
फुटबॉल फैंस को पसंद आएगा लाइब. (फोटो सोर्स- ट्विटर)
FIFA World Cup Qatar 2022 latest news in hindi: फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) का आयोजन इस साल कतर में किया जाएगा. कतर में होने वाले इस वर्ल्ड कप के लिए 8 ग्रुप में चार-चार टीमों को रखा गया है. वर्ल्ड कप-2022 के ग्रुप चरण के मुकाबले 12 दिन तक चलेंगे जिसमें रोजाना चार मैच खेले जाएंगे. 21 नंवबर से खेल के फुटबॉल के इस महाकुंभ की शुरुआत होगी.
फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के लिए लाइब को आधिकारिक शुभंकर बनाया है. लाइब एक अरबी शब्द है, जिसका अर्थ होता है, विशेष गुण और क्षमता वाला खिलाड़ी. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक फीफा ने एक बयान में कहा कि लाइब सभी को खुद पर आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरणा देना का काम करता है.
La'eeb unveiled as official mascot for FIFA World Cup Qatar 2022
— ANI Digital (@ani_digital) April 2, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/0AI3AdPNWa#FIFAWorldCup #FIFAWorldCupQatar2022 #Laeeb #FIFA22 pic.twitter.com/KBrPHG5DYp
फुटबॉल फैंस को पसंद आएगा लाइब
टूर्नामेंट के उप महानिदेशक खालिद अली अल मावलवी ने कहा कि हमें मध्य पूर्व में पहले फीफा विश्व कप के लिए आधिकारिक शुभंकर के रूप में लाइब का अनावरण करने में खुशी हो रही है. यह शुभंकर-कविता से आता है, एक ऐसा स्थान जो अवर्णनीय है. हम सभी को यह कल्पना करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं कि यह कैसा दिखता है. हमें यकीन है कि प्रशंसकों को यह मजेदार और चंचल चरित्र पसंद आएगा. लाइब इस फीफा को रोमांचक बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा क्योंकि इस वर्ल्ड कप को देखने के लिए हर उम्र के लोग आते हैं.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
गेंद बनाने में पर्यावरण का रखा गया है विशेष ध्यान
वहीं फीफा वर्ल्ड कप में इस्तेमाल होने वाली आधिकारिक मैच गेंद शुक्रवार को जारी की गई जिसका नाम ‘अल रिहला’ रखा गया है. ‘अल रिहला’ का मतलब अरबी भाषा में ‘यात्रा’ होता है जिसे कतर के ध्वज, वास्तुकला और नौकाओं से प्रेरित होकर बनाया गया है. यह पहली विश्व कप गेंद है जिसे बनाने में पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा गया है जिसमें केवल ‘वाटर बेस्ड’ स्याही (पानी में घुलने वाले रंग) और ग्लू का इस्तेमाल किया गया है.
जानें फीफा वर्ल्ड कप 2022 में कौन सी टीम है किस ग्रुप में
ग्रुप ए: कतर, इक्वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड्स
ग्रुप बी: इंग्लैंड, ईरान, यूएसए, यूरो प्ले ऑफ (वेल्स/ स्कॉटलैंड/ यूक्रेन)
ग्रुप सी: अर्जेंटीना, मेक्सिको, पोलैंड, सउदी अरब
ग्रुप डी: फ्रांस, आईसी प्लेऑफ 1 (पेरू/ यूएई/ ऑस्ट्रेलिया), डेनमार्क, टयूनिशिया
ग्रुप ई: स्पेन, जर्मनी, जापान, कोस्टा रिका/ न्यूजीलैंड
ग्रुप एफ: बेल्जियम, क्रोएशिया, मोरक्को, कनाडा
ग्रुप जी: ब्राजील, सर्बिया, स्विट्जरलैंड, क्रोएशिया
ग्रुप एच: पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे, साउथ कोरिया
02:29 PM IST