IND vs AUS Live Streaming Women’s T20 World Cup 2023: कब, कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव मैच, यहां पढ़ें पूरी डीटेल्स

ICC Women's T20 World Cup India vs Australia Semi Final: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा. केपटाउन में खेले जाने वाला इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी.
IND vs AUS Live Streaming Women’s T20 World Cup 2023: कब, कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव मैच, यहां पढ़ें पूरी डीटेल्स

IND vs AUS Live Streaming Women’s T20 World Cup 2023: कब, कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव मैच, यहां पढ़ें पूरी डीटेल्स (Reuters)

ICC Women's T20 World Cup India vs Australia Semi Final: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा. केपटाउन में खेले जाने वाला इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी. बताते चलें कि महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया को ग्रुप 2 में रखा गया था जबकि ऑस्ट्रेलिया ग्रुप 1 में था. जहां भारत ने लीग राउंड में 4 में से 3 मैच जीते थे तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने लीग राउंड में अपने सभी मैचों में जीत हासिल की थी. लीग राउंड में भारत को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करना होगा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

ग्रुप 1 से ऑस्ट्रेलिया के साथ दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया तो ग्रुप 2 से भारत और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है. फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली गलतियों से सीख लेते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. टीम इंडिया के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन काफी शानदार है और कंगारू टीम काफी मजबूत भी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

भारत को मिलेगा ये बड़ा फायदा

लेकिन भारतीय टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा उलटफेर कर सकती है क्योंकि इस टीम में जज्बे की कोई कमी नहीं है. इसके अलावा, भारत के पास खोने के लिए बहुत ज्यादा कुछ नहीं है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पास खोने के लिए बहुत कुछ है. भारतीय टीम को इस बात का भी मनोवैज्ञानिक फायदा मिलेगा. आइए जानते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला ये बड़ा मैच आप कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

कब, कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला आईसीसी टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच गुरुवार, 23 फरवरी को केपटाउन (दक्षिण अफ्रीका) के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे शुरू होगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच होने वाला ये अहम मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा, इस बड़े मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+Hotstar ऐप पर भी देखा जा सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6