&format=webp&quality=medium)
फ्लिपकार्ट इस फोन की खरीदारी पर 1000 रुपये एक्स्ट्रा ऑफ दे रही है. (जी बिजनेस)
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने हाल में लॉन्च किए गए अपने पॉपुलर स्मार्टफोन Redmi Note 7 Pro घटा दी है. कंपनी अब इसे फ्लिपकार्ट पर 11999 रुपये में बेच रही है. हालांकि आप इसे यहां और 1000 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं. दरअसल, फ्लिपकार्ट इस फोन की खरीदारी पर 1000 रुपये एक्स्ट्रा ऑफ दे रही है जिससे यह स्मार्टफोन 10999 रुपये में खरीद सकते हैं.
अगर आप इस फोन को एक्सचेंज ऑफर में खरीदना चाहते हैं तो इस पर 11200 रुपये तक का ऑफ पुराने फोन के बदले ले सकते हैं. इसके अलावा अगर सिटी क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से इस फोन की खरीदारी यहां करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिल सकता है.
आपको याद होगा कि Xiaomi ने Redmi Note 7 Pro के 4जीबी+64जीबी वेरिएंट को 13999 रुपये में लॉन्च किया था. इसी तरह, 6जीबी+128जीबी वेरिएंट को 16999 रुपये में भारत में लॉन्च किया था.
Redmi Note 7 Pro में स्पेसिफिकेशंस