&format=webp&quality=medium)
आपके पास Xiaomi का है फोन तो आपके लिए ये जानकारी है जरूरी (फाइल फोटो)
त्योहारों के पहले चीनी मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी शियोमी (Xiaomi) ने लाखों फोन देश में बेचे हैं. कंपनी ने अपने मोबाइल फोनों में 16 अक्टूबर से बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है. खबरों के अनुसार Xiaomi 16 अक्टूबर से भारत में अपने फोनों में सॉफ्टवेयर अपडेट MIUI 11 लांच करने जा रहा है.
कंपनी ये सॉफ्टवेयर अपडेट करेगी
कंपनी के MIUI 11 सॉफ्टवेयर अपडेट अपडेट के चलते आपके फोन में कई बदलाव हो जाएगे. इस साफ्टवेयर अपडेड से आपके फोन में वाइड डार्क मोड और नया साउंड ऑप्शन सहित कई और फीचर जुड़ जाएंगे. ये बदलाव भी फोनों में नहीं होंगे. जिन फोनों में बदलाव होंगे कंपनी की ओर से उनकी जानकारी दी गई है.
सभी फोन नहीं होंगे अपडेट
Xiaomi के सभी फोन एक साथ अपडेट नहीं होंगे. कंपनी धीरे - धीरे कर के सभी फोनों को अपड़ेट करेगी. किसी फोन को कब अपडेट किया जाएगा इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है.
इन स्मार्टफोनों में होगा बदलाव
सॉफ्टवेयर अपडेट से होगा ये फायदा
नए सॉफ्टवेयर MIUI 11 को अपडेट किए जाने के बाद आपके शियोमी फोन में नए फीचर्स जुड़ जाएंगे. आपको बेहतर इंटरफेस मिलेगा. इसके साथ ही यूज़र्स को बेहतर एनिमेशन एक्सपीरिएंस भी मिलेगा. डायनमिक फॉन्ट स्केलिंग, नया रिमांइडर फीचर्स, Mi गो ट्रैवल और Mi वर्क स्वीट जैसे नए फीचर्स मिलेंगे.