&format=webp&quality=medium)
WhatsApp New Update: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स के साथ बड़े-बड़े बदलाव भी ला रहा है. WhatsApp कई सारे नए फीचर्स पर यूजर्स के लिए काम कर रहा है. इससे यूजर्स का दिन पर दिन WhatsApp एक्सपीरियंस काफी बेहतर हो गया है. हाल ही में वाट्सऐप ने Disappearing मैसेज फीचर जारी किया था, जिस पर वाट्सऐप नए अपडेट्स लाने की तैयारी कर रहा था. इसमें मल्टी-डिवाइस (Multi-Device) फीचर भी शामिल है, जिसमें बदलाव किए गए हैं. आइए देखते हैं WhatsApp ने क्या किया बदलाव.
WhatsApp ने पिछले साल अपने यूजर्स के लिए Disappearing Message फीचर को जारी किया था. इस फीचर का इस्तेमाल कर यूजर्स अपनी 7 दिनों चैट्स को गायब कर सकते है. जानकारी के मुताबिक WhatsApp अपने लेटेस्ट बीटा अपडेट में इस फीचर की समय सीमा को लेकर एक बड़ा बदलाव कर रहा है. आप कितने दिनों बाद मैसेज डिसअपीयर होने के ऑप्शन को ऐक्टिवैट कर सकते हैं, इसमें आपको नए ऑप्शन्स दिए जा रहे हैं.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
अब अब अपने मैसेज को 7 दिनों के साथ-साथ, 24 घंटे और 90 दिनों के ऑप्शन्स को भी चुन सकते हैं. इस फीचर को ऐक्टिवैट करने के लिए आपको सबसे पहले वॉट्सएप में जिस चैट के लिए आप इस फीचर को ऑन करना चाहते हैं उसकी सेटिंग्स में जाना होगा, उसमें आपको इस फीचर का ऑप्शन दिख जाएगा.
कुछ समय पहले WhatsApp ने एक खास मल्टी-डिवाइस फीचर जारी किया था जिससे यूजर्स एक साथ चार डिवाइसेज पर वॉट्सएप को यूज कर सकते हैं और कनेक्ट करने के बाद, सेकेन्डेरी डिवाइस पर वॉट्सएप को इस्तेमाल करते समय उन्हें अपने स्मार्टफोन पर इंटरनेट की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. इस फीचर के जारी होने के बाद यूजर्स को वॉट्सएप की ओर से हर बार डिवाइस के अपडेट होने पर सिक्योरिटी कोड के बदलाव पर एक नोटिफिकेशन भेजा जा रहा था.
Adnroid 2.21.23.10 के WhatsApp Beta Version के साथ ये बदलाव लाया जा रहा है कि अब जितनी बार लिंक्ड डिवाइस लिस्ट अपडेट की जाएगी, यूजर्स को सिक्योरिटी कोड में बदलाव की सूचना एक नोटिफिकेशन के जरिए नहीं भेजी जाएगी. वॉट्सएप इस तरह के कई सारे और भी बदलाव को टेस्ट कर रहा है और ये उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इन्हें यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा.