&format=webp&quality=medium)
Samsung One UI 4 Android Update: काफी सयम के बाद दिग्गज दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग (Samsung) ने आज अपने Android 12 पर आधारित One UI 4 अपडेट को ऑफिशियली रोलऑउट कर दिया है. ये नया अपडेट Galaxy S21, Galaxy S21+ और Galaxy S21 अल्ट्रा के साथ Galaxy S21 सीरीज पर सबसे पहले शुरू किया जाएगा. सैमसंग का दावा है कि नया अपडेट यूजर्स को नए कस्टमाइजेशन ऑप्शन, प्राइवेसी फीचर्स और बहुत कुछ पेश करेगा, जिससे यूजर्स का एक्पीरियंस और भी बेहतर हो जाएगा. ये अपडेट जल्दी ही यूजर्स को दूसरे स्मार्टफोन मॉडल में भी रोल आउट होता दिआई देगा. इसके अलावा, दक्षिण कोरियाई कंपनी ने गैलेक्सी वॉच सीरीज़ (Galaxy Watch Series) की स्मार्टवॉच के लिए भी एक अपडेट जारी किया है.
Samsung की तरफ से अनाउंस किया गया था कि वन UI 4 अपडेट Galaxy S21 (कीमत ₹55,849), Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra (कीमत ₹105,999) स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है. कंपनी के अनुसार, ये जल्द ही पुरानी गैलेक्सी एस सीरीज (गैलेक्सी एस 20 और गैलेक्सी एस 10 ₹ 71,400 सीरीज़), गैलेक्सी नोट सीरीज (गैलेक्सी नोट 20 और गैलेक्सी नोट 10 सीरीज), गैलेक्सी ज़ेड सीरीज, गैलेक्सी ए सीरीज और गैलेक्सी टैब एस 7 सीरीज़ टैबलेट पर भी उपलब्ध हो जाएगा. वहीं अगर Galaxy Watch सीरीज के अपडेट की बात करें, तो गैलेक्सी वॉच, गैलेक्सी वॉच एक्टिव ₹ 23,999, गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 और गैलेक्सी वॉच 3 के लिए ये नया अपडेट आज ही जारी हो जाएगा.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
बता दें कंपनी ने सितंबर के महीने में One UI 4 अपडेट का Android 12-आधारित पब्लिक बीटा जारी किया है. इसमें New Theme, कलर पैलेट और प्राइवेसी सेटिंग जैसे कई फीचर्स शामिल हैं.
दरअसल स्टेबल अपडेट रोल आउट अब कलर पैलेट के नए सेट के साथ ज्यादा कस्टमाइजेबल ऑप्शन के साथ आता है. इससे यूजर्स के पास मौका होगा होम स्क्रीन आइकन, मेनू, बटन और होम पेज के कलर पैलेट को बदलने का. इसमें नए Widget और Keyboard पर इमोजी फीचर, GIF और स्टिकर की एक वाइड वैरायटी मिलती है.
One UI 4 के साथ, सैमसंग लेटेस्ट प्राइवेसी फीचर्स भी एंट्री करवाएगा. इन फीचर्स की मदद से यूजर्स अपनी सेलेक्टेड चीजें चुन सकते हैं और शेयर भी कर सकते हैं. वहीं अपनी मर्जी से प्राइवेट भी कर सकते हैं. जब कोई ऐप आपके कैमरे या माइक्रोफ़ोन को एक्सेस करने की कोशिश करें, तो आपको वक्त रहते अलर्ट मिल जाएगा, साथ ही एक नए प्राइवेसी डैशबोर्ड तक, जो आपकी सभी सेटिंग्स और कंट्रोल को एक साथ एक ही जगह पर विजिबल होगा.
इसके अलावा इस फीचर की मदद से यूजर्स पावरफुल मोबाइल एक्सपीरियंस को अनलॉक करने, डिवाइस और थर्ड-पार्टी ऐप्स को एक्सेस कर सकते हैं. Google जैसे मार्केट लीडर के साथ सैमसंग की पार्टनरशिप, आपके पसंदीदा थर्ड पार्टी ऐप्स और सर्विस का इस्तेमाल करते समय आपको एक नया प्लेटफॉर्म देगा. मतलब ये कि आप Google Duo जैसे ऐप का फायदा काफी अच्छे से उठा सकते हैं, जिसमें दोस्तों और परिवार के साथ हाई क्वालिटी वीडियो कॉलिंग करने की सुविधा भी उपलब्ध है.