&format=webp&quality=medium)
Realme P1 5G, Realme P1 Pro 5G launched in India: Realme ने इंडियन मार्केट में लॉन्च की P1 5G सीरीज. इसमें P1 5G, P1 Pro 5G शामिल हैं. दोनों ही स्मार्टफोन 6.7 FHD+ OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट से लैस हैं. इनमें Android 14 का सपोर्ट है. Realme का मक्सद है कि वो मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार परफॉर्मेंस डिलीवर करें. इनकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है. आइए जानते हैं इनकी खासियत.
Realme P1 5G के 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है. वहीं इसके 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत है 18,999 रुपये. बात करें, Realme P1 Pro 5G की तो इसके 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है. वहीं इसके 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत है 22,999 रुपये.
Realme P1 5G को दो कलर ऑप्शन- Peacock Green और Phoenix Red colourways और Realme P1 Pro 5G को आप Parrot Blue और Phoenix Red कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं.
रियलमी पी1 प्रो की आज शाम 6 बजे अर्ली बर्ड सेल लाइव हो गई है. इस पर 2000 रुपये का डिस्काउंट और नो-कॉस्ट ईएमआई मिल रही है.
- 6.67" FHD+ OLED डिस्प्ले
-120Hz रिफ्रेश रेट, 1200nits पीक ब्राइटनेस
- MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर
- LPDDR4x RAM and UFS 3.1 स्टोरेज
- Android 14
- 50MP Samsung JN1 + 2MP मेक्रो रियर कैमरा
- 16MP Hynix Hi-1634Q फ्रंट कैमरा
- 5000mAh बैटरी
- 45 watt चार्जिंग
- IP54 रेटिंग
- Dual stereo स्पीकर्स
- In-display फिंगरप्रिंट सेंसर
- Rain water स्मार्ट टच
- 6.7" FHD+ OLED डिस्प्ले
-120Hz रिफ्रेश रेट, 394 PPI, 800nits HBM
- Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर
- LPDDR4x RAM and UFS 3.1 स्टोरेज
- Android 14
- 50MP Sony LYT600 + 8MP Hynix Hi846W रियर कैमरा
- 16MP Hynix Hi1634Q फ्रंट कैमरा
- 5000mAh बैटरी
- 45 watt चार्जिंग
- IP65 रेटिंग
- In-display फिंगरप्रिंट स्कैनर
- Plastic frame