&format=webp&quality=medium)
व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने कहा कि व्हाट्सऐप एक सेफ और प्राइवेसी सर्विस देने के लिए प्रतिबद्ध है. (रॉयटर्स)
Penalty on whatsapp: फेसबुक (Facebook) की स्वामित्व वाली मैसेंजर कंपनी व्हाट्सऐप (WhatsApp) को जोरदार झटका लगा है. आयरलैंड की डेटा प्राइवेसी वॉचडॉग (Irish Data Privacy Watchdog) ने मैसेजिंग ऐप WhatsApp की पारदर्शिता की जांच के बाद 266 मिलियन डॉलर का तगड़ा जुर्माना लगाया है. रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, यह पेनाल्टी फेसबुक की दूसरी कंपनियों के साथ पर्सनल डाटा शेयर करने के मामले में लगाई गई है.
व्हाट्सऐप ने जुर्माने को बताया गलत
इस मामले में व्हाट्सऐप ने कहा है कि यह जुर्माना गलत तरीके से लगाया गया है और इसको लेकर आगे अपील करेगी. उधर, आयरलैंड के डाटा प्राइवेसी कमिश्नर (DPC), जो यूरोपीय संघ के अन्दर फेसबुक के लिए प्रमुख डेटा प्राइवेसी रेगुलेटर है, ने कहा कि व्हाट्सऐप के लिए साल 2018 में यूरोपीय संघ के डेटा नियमों के पारदर्शिता नियमों से जुड़ा है. व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि यह मामला 2018 में पॉलिसी से जुड़ा है.
व्हाट्सऐप ने दी यह सफाई
व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने कहा कि व्हाट्सऐप एक सेफ और प्राइवेसी सर्विस देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमने यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया है कि हम जो जानकारी उपलब्ध कराते हैं वह पारदर्शी और व्यापक है और हम ऐसा करना जारी रखेंगे. प्रवक्ता ने कहा कि हम 2018 में लोगों को दी गई पारदर्शिता के बारे में आज के फैसले से असहमत हैं और लगाए गए जुर्माने से पूरी तरह से असहमत हैं.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
डाटा प्राइवेसी कमिश्नर की आलोचना
आयरलैंड की डीपीसी फेसबुक के लिए डेटा प्राइवेसी का नेतृत्व करती है. कंपनी का क्षेत्रीय मुख्यालय डबलिन में है. डीपीसी की अतीत में दूसरे यूरोपीय नियामकों की तरफ से टेक्निकल एक्सपर्ट्स से जुड़े फैसलों तक पहुंचने में बहुत ज्यादा समय लेने और किसी भी उल्लंघन के लिए पर्याप्त जुर्माना नहीं लगाने के लिए आलोचना की गई है. आयरलैंड के व्हाट्सऐप को लेकर किए गए इस फैसले के बाद आठ दूसरे यूरोपीय देशों के डेटा रेगुलेटर ने एक विवाद समाधान तंत्र (dispute resolution mechanism) शुरू किया है.