&format=webp&quality=medium)
Google New Security Update: Google अपने यूजर्स के लिए सिक्योरिटी पर जनकर काम कर रहा है. ऐसे में हाल ही में गूगल ने नया सिक्योरिटी अपडेट रोल आउट किया है. ये सिक्योरिटी अपडेट खासतौर पर यूजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए रोल आउट किया गया है. दरअसल हैकर्स आजकल पासवर्ड को हैक करने में देरी नहीं लगाते. इसी बात का ख्याल रखते हुए कंपनी ये नया अपडेट लेकर आई है.
गूगल ने पिछले दिनों ही 150 मिलियन यानी 15 करोड़ अकाउंट्स के लिए Two-Factor Authentication फीचर को रोल आउट किया है. इसके जरिए अब यूजर्स अपने अकाउंट को और सिक्योर बनाने में कामयाब रहेंगे. क्योंकि इसके लिए पासवर्ड के साथ-साथ मोबाइल और ई-मेल पर एक सिक्योरिटी कोड मिलेगा, जिसे दर्ज करने के बाद ही अकाउट को एक्सेस किया जा सकेगा.
Google से पहले फेसबुक और ट्विटर के अकाउंट्स के लिए भी टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (Two-Factor Authentication) फीचर को रोल आउट किया जा चुका है. यूजर के पास ये ऑप्शन होता है कि वो इस फीचर को इनेबल करें या डिसेबल कर दें. इसके अलावा गूगल ने अकाउंट्स के लिए पासवर्ड चेकर फीचर (Password Checker) भी रोल आउट किया है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
Google Chrome ब्राउजर के लिए जोड़े गए इस फीचर से यह पता लगाया जा सकता है कि अकाउंट के लिए रखा जाने वाला पासवर्ड सुरक्षित है कि नहीं. साथ ही, यह भी पता लगाया जा सकता है कि यूजर द्वारा सेट किए गए पासवर्ड को कितने बार इस्तेमाल किया गया है?
सबसे पहले अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप में जार Chrome Browser में चेक करें कि ये लेटेस्ट Chrome 96 अपडेट के साथ पैच है या नहीं. (How to create strong password) अगर, आपके कम्प्यूटर में इंस्टॉल ब्राउजर लेटेस्ट अपडेट के साथ पैच नहीं है, तो उसे अपडेट करें. फिर नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें.
हाल ही मं NordPass की तरफ से किए गए सर्वे में पता चला है कि यूजर कुछ कॉमन पासवर्ड (Common Password) इस्तेमाल करते हैं. जिनमें भारतीय यूजर्स खास तौर पर ‘password’, ‘12345’, ‘123456’, ‘123456789’, ‘12345678’, ‘1234567890’, ‘1234567’, ‘qwerty’, और ‘abc123’ को पासवर्ड के तौर पर इस्तेमाल करते हैं. किसी भी पासवर्ड को सेट करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि यह 12 डिजीट का हो और इसमें अल्फाबेट के साथ-साथ नंबर और स्पेशल कैरेक्टर का भी कॉम्बिनेशन होना चाहिए। इस तरह के पासवर्ड को हैक करना हैकर्स के लिए मुश्किल होता है.