Tata Group की दिग्गज कंपनी को हुआ सबसे ज्यादा फायदा, बीते हफ्ते सेंसेक्स 1240 अंक उछला

बीते हफ्ते सेंसेक्स में 1240 अंकों का उछाल दर्ज किया गया. मार्केट कैप लिहाज से टाटा ग्रुप की कंपनी TCS को सबसे ज्यादा फायदा हुआ. इसका मार्केट कैप 57300 करोड़ रुपए बढ़ा.
Tata Group की दिग्गज कंपनी को हुआ सबसे ज्यादा फायदा, बीते हफ्ते सेंसेक्स 1240 अंक उछला

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,80,788.99 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई. सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,239.72 अंक या 1.86 फीसदी चढ़ गया. शुक्रवार को लगातार 11वें कारोबारी सत्र में सेंसेक्स लाभ के साथ बंद हुआ. शुक्रवार को सेंसेक्स 319.63 अंक या 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 67,838.63 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. दिन में कारोबार के दौरान यह 408.23 अंक या 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 67,927.23 अंक पर पहुंचा.

TCS का मार्केट कैप 57300 करोड़ रुपए बढ़ा

समीक्षाधीन सप्ताह में हिंदुस्तान यूनिलीवर को छोड़कर शीर्ष 10 में से नौ कंपनियां लाभ में रहीं. बीते सप्ताह टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 57,300.75 करोड़ रुपए के उछाल से 13,17,203.61 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. एचडीएफसी बैंक के बाजार मूल्यांकन में 28,974.82 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई और यह 12,58,989.87 करोड़ रुपए रहा. भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 28,354.73 करोड़ रुपए बढ़कर 5,23,723.56 करोड़ रुपए पर और इन्फोसिस की 17,680.53 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 6,27,637.87 करोड़ रुपए पर पहुंच गई.

Add Zee Business as a Preferred Source

ICICI Bank का मार्केट कैप 15365 करोड़ रुपए बढ़ा

आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 15,364.55 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 6,94,844.51 करोड़ रुपए रहा. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 13,342.3 करोड़ रुपए बढ़कर 5,34,048.78 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.

Reliance के मार्केट कैप में 7442 करोड़ रुपए का उछाल

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मूल्यांकन में 7,442.79 करोड़ रुपए का उछाल आया और यह 16,64,377.02 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. आईटीसी की बाजार हैसियत 7,232.74 करोड़ रुपए के लाभ से 5,59,165.44 करोड़ रुपए रही. बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 5,095.78 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 4,54,039.37 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.

HUL का मार्केट कैप 10514 करोड़ रुपए घटा

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 10,514.42 करोड़ रुपए घटकर 5,80,325.55 करोड़ रुपए रह गया. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6