&format=webp&quality=medium)
शेयर बाजार में ऑल टाइम हाई के बाद तेज करेक्शन देखने को मिल रहा. इस गिरावट में क्वालिटी शेयर भी सस्ते भाव पर मिल रहे. ब्रोकरेज फर्म Equirus Securities ने खरीदारी के लिए दमदार शेयर को पिक किया है, जोकि तेजी के लिए तैयार है. ब्रोकरेज फर्म ने Zaggle Prepaid Ocean Services को पिक किया है.
Equirus Securities ने ताजा रिपोर्ट में Zaggle Prepaid Ocean Services पर बुलिश रेटिंग दी है. शेयर पर कवरेज शुरू किया है. साथ ही स्टॉक पर FY25 के लिए 400 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है. शेयर को EBITDA मार्जिन में सुधार का फायदा मिलेगा. FY24-26E/FY26-34E के लिए रेवेन्यू CAGR 49%/22% अनुमान दिया है.
Zaggle Prepaid Ocean Services की शुरुआत 2011 में हुई. ये SaaS बेस्ड फिनटेक कंपनी है, जो कई तरह के प्रोडक्ट और सर्विसेज देती है. इसने 5 करोड़ से ज्यादा प्रीपेड कार्ड इश्यू किए हैं. कंपनी 25 लाख से ज्यादा ग्राहकों को सर्विस देती है. क्लाइंट लिस्ट में टाटा स्टील, परसिस्टेंट सिस्टम्स, Vitech, आयनॉक्स, PCBL सहित कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं.
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)