2-3 दिन में ये Railway PSU Stock कराएगा तगड़ा मुनाफा, ब्रोकरेज का दांव; 1 साल में 410% रिटर्न 

Railway PSU Stock to Buy: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने Railway PSU शेयर IRFC को शॉर्ट टर्म के लिए चुना है. ब्रोकरेज ने IRFC को 2-3 दिन के लिए टेक्निकल पिक बनाया है.  
2-3 दिन में ये Railway PSU Stock कराएगा तगड़ा मुनाफा, ब्रोकरेज का दांव; 1 साल में 410% रिटर्न 

Railway PSU Stock to Buy

Railway PSU Stock to Buy: शेयर बाजारों में सोमवार (29 अप्रैल) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है. बेंचमार्क इंडेक्‍स में अच्‍छा-खासा उछाल है. बाजार में तेजी के बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने Railway PSU शेयर IRFC को शॉर्ट टर्म के लिए चुना है. ब्रोकरेज ने IRFC को 2-3 दिन के लिए टेक्निकल पिक बनाया है.

शेयर बाजार में सोमवार को हफ्ते की शुरुआत पॉजिटिव हुई. सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में 340 अंकों से ज्‍यादा की तेजी है. निफ्टी 22,500 के ऊपर पहुंचा. इससे पहले, शुक्रवार को भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे. सेंसेक्स 443 अंक गिरकर 73,896 अंकों पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 0.52% गिरकर 22,452 अंकों पर बंद हुआ था.

IRFC: 2-3 दिन के लिए टारगेट

Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने IRFC को 2-3 दिन के नजरिए से टेक्निकल पिक चुना है. टारगेट 170 रुपये रखा है. 26 अप्रैल 2024 को शेयर का भाव 158 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह, मौजूदा भाव से स्‍टॉक में 5-6 फीसदी का अच्‍छा रिटर्न देखने को मिल सकता है. BSE पर इस शेयर का 52 वीक का हाई 192.80 और लो 31.21 है.

IRFC: 1 साल में 410% रिटर्न

IRFC ने एक साल में निवेशकों को अच्‍छा रिटर्न दिया है. सालभर में यह शेयर करीब 410 फीसदी उछल चुका है. पिछले 6 महीने में इस शेयर में 127 फीसदी से ज्‍यादा का उछाल है. इस साल अब तक शेयर 60 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी है. जबकि पिछले 1 महीने में 15 फीसदी और 1 हफ्ते में 14 फीसदी से ज्‍यादा उछल चुका है. BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 2.11 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा है.


(डिस्‍क्‍लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6