&format=webp&quality=medium)
Railway PSU Stock: मल्टीबैगर रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड को एक दिन में 2 बड़े ऑर्डर मिले हैं. यह शेयर ढ़ाई फीसदी की तेजी के साथ 285 रुपए (RVNL Share Price) के स्तर पर बंद हुआ. तीन कारोबारी सत्रों से लगातार इस स्टॉक में तेजी है. एक हफ्ते में यह 10 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है. गुरुवार को बाजार खुलने पर इस स्टॉक पर नजर रख सकते हैं. बता दें कि दोनों ऑर्डर में RVNL को L1 बिडर चुना गया है. अभी तक यह ऑर्डर अवॉर्ड नहीं किया गया है.
शेयर बाजार को भेजी सूचना में Rail Vikas Nigam लिमिटेड ने कहा कि उसे सदर्न रेलवे से दो बड़े ऑर्डर के लिए L1 बिडर चुना गया है. एक ऑर्डर 439 करोड़ रुपए का है और दूसरा ऑर्डर 239 करोड़ रुपए का है. 439 करोड़ का ऑर्डर KRDCL- RVNL के ज्वाइंट वेंचर को मिला है जो जिसमें रेल विकास निगम क शेयर 49% है. इस ऑर्डर के तहत तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन का रीडेवलपमेंट करना है. यह EPC यानी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन ऑर्डर है. इस ऑर्डर को 42 महीनों में पूरा करना है.\
दूसरा ऑर्डर जो 239 करोड़ रुपए का है वह सदर्न रेलवे के सलेम डिविजन के तहत जोलरपेट्टई और इरोड जंक्शन के बीच ऑटोमैटिक ब्लॉक सिगनलिंग को लेकर है. इस प्रोजेक्ट को 900 दिनों के भीतर पूरा करना है. इससे पहले 19 अप्रैल को कंपन को सदर्न रेलवे से 440 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था. उससे पहले 12 अप्रैल को 95 करोड़ का ऑर्डर और 8 अप्रैल को सेंट्रल रेलवे से 47 करोड़ का ऑर्डर मिला था.
RVNL के शेयर में 3 दिनों से लगातर तेजी है और यह 285 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. 23 जनवरी को इसने 345 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था. ईरान युद्ध के कारण बाजार में जो करेक्शन आया था उसमें 15 अप्रैल को यह शेयर 245 रुपए पर था. मार्च के करेक्शन में यह 213 रुपए तक फिसला था और साल 2024 का लो इसने 2 जनवरी को 177 रुपए का बनाया था. एक हफ्ते में इस स्टॉक में 10 फीसदी, एक महीने में 14 फीसदी, इस साल अब तक 55 फीसदी, छह महीने में 80 फीसदी और 1 साल में 225 फीसदी का रिटर्न दिया है.
(डिस्क्लेमर: यह स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)