&format=webp&quality=medium)
Defence PSU Stocks to Buy
Defence PSU Stock to BUY: डिफेंस सेक्टर की कंपनी मिश्र धातु निगम लिमिटेड (Mishra Dhatu Nigam Share Price) के शेयर को ब्रोकरेज फर्म ने शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए चुना है. मंगलवार (23 अप्रैल) को स्टॉक में जोरदार तेजी है. शेयर कारोबारी सेशन में करीब 4.5 फीसदी उछल गया. सुपर एलॉय, टाइटेनियम, स्पेशल पर्पस स्टील और स्पेशल मेटल बनाने वाली इस कंपनी का स्टॉक टेक्निकल चार्ट पर ब्रोकरेज को आकर्षक नजर आ रहा है. एक हफ्ते में यह करीब 4 फीसदी उछल चुका है.
HDFC सिक्युरिटीज ने Mishra Dhatu Nigam शेयर में 3 महीने तक के नजरिए से खरीद की सलाह दी है. यह शेयर 430 रुपये के लेवल पर है. इसे 477/494 के टारगेट्स के एि खरीदना है. 386 का स्टॉपलॉस रखना है और 399 के लेवल पर एड ऑन डिप करना है. इस तरह, मौजूदा लेवल से यह करीब 14 फीसदी रिटर्न निकाल सकता है.
Mishra Dhatu Nigam शेयर का 52 वीक हाई 547.45 रुपये है जो इसका ऑल टाइम हाई भी है जो इसने 5 फरवरी 2024 को बनाया था. 52 वीक का लो 189.50 रुपए है जो इसने 24 अप्रैली 2023 को बनाया था. एक हफ्ते में इस स्टॉक में 4 फीसदी, एक महीने में 18 फीसदी और एक साल में करीब 130 फीसदी का उछाल आया है.
बता दें, मिश्र धातु निगम के तैयार प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल डिफेंस, एयरोस्पेस और न्यूक्लियर एर्जी सेक्टर में होता है. 70 फीसदी सप्लाई क्रिटिकल सेक्टर में होती है. इसके दो मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी है जो रोहतक और तेलंगाना में है. सरकार डिफेंस में स्वदेशीकरण पर फोकस कर रही है. कंपनी का ऑर्डर बुक दमदार है. FY24 में कंपनी को अब तक 1100 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है.
ब्रोकरेज का कहना है, डेली चार्ट पर स्टॉक बुलिश हेड एंड शोल्डर पैटर्न बना रहा है. साथ ही डेली चार्ट पर शेयर ने हायर टॉप्स और बॉटम्स बनाना शुरू कर दिया है. डेली और वीकली टाइम फ्रेम पर मोमेंटम ऑसिलेटर RSI पॉजिटिव बना हुआ है. मिश्र धातु का ओवरऑल चार्ट पैटर्न लॉन्ग ट्रेडिंग अपॉर्च्युनिटी का संकेत दे रहा है. ऐसे में दिए गए लेवल्स पर खरीदारी का अच्छा मौका है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)