Sensex 275 अंक चढ़ा, Nifty में खरीदारी, बैंकिग शेयर्स ने बाजार में भरा जोश

सेंसेक्स करीब 289 अंकों की बढ़त के साथ 38,483.32 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा निफ्टी इंडेक्स 55 अंकों की तेजी के साथ 11333 के लेवल पर है.
Sensex 275 अंक चढ़ा, Nifty में खरीदारी, बैंकिग शेयर्स ने बाजार में भरा जोश

सेंसेक्स करीब 289 अंकों की बढ़त के साथ 38,483.32 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. (Image:Pixaway)

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार मे शानदार मजबूती के साथ कारोबार शुरू किया है. ग्लोबल मार्केटे में भी शानदार बढ़त है. सेंसेक्स करीब 289 अंकों की बढ़त के साथ 38,483.32 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा निफ्टी इंडेक्स 55 अंकों की तेजी के साथ 11333 के लेवल पर है. आज बैंकिंग और पीएसयू सेक्टर में अच्छा जोश है. इसके अलावा IT शेयर्स में अच्छी खरीदारी हो रही है.

ग्लोबल मार्केट में तेजी
विदेशी बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं. 3 दिन की गिरावट के बाद कल अमेरिकी बाजारों में तेजी रही. DOW 440 अंक चढ़कर बंद हुआ वहीं, Nasdaq 294 अंक बढ़कर 11,142 पर क्लोज हुआ था. एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है. निक्केई करीब 0.52 फीसदी तेजी के साथ 23,152.36 के आसपास दिख रहा है. इसके अलावा हैंगसैंग, ताइवान सूचकांक और कोस्पी में भी तेजी है.

तेजी वाले शेयर्स
दिग्गज शेयर्स की बात करें तो सेंसेक्स के 30 में से 26 स्टॉक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. IndusInd Bank 3.2 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर्स की लिस्ट में है. इसके अलावा SBI, Bajaj Fin, Bajaj Finsv, Axis Bank, ICICI Bank, Tata Steel, LT, Maruti, Kotak Bank, TCS, HDFC Bank सभी में शानदार खरीदारी हो रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

गिरावट वाले स्टॉक्स
लूजर्स स्टॉक्स की लिस्ट की बात करें तो NTPC, Infosys, TechM, HUL में बिकावली हावी है.

सेक्टोरियल इंडेक्स में तेजी
आज सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में तेजी है. BSE Auto, Bank Nifty, PSU, IT, Tech, FMCG, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल, ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर में अच्छी बढ़त है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

स्मॉलकैप-मिडकैप इंडेक्स
BSE Smallcap, Midcap और CNX Midcap इंडेक्स में तेजी है. स्मॉलकैप इंडेक्स 237.93 अंकों की बढ़त के साथ 14539.92 के लेवल पर हैं. मिडकैप इंडेक्स 149.24 अंक चढ़कर 14591.97 के लेवल पर हैं. वहीं, CNX Midcap इंडेक्स 211.90 अंकों की तेजी के साथ 16662.10 के लेवल पर हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6