कमाल का है ये शेयर, 1 साल में पैसे किया डबल; राकेश झुनझुनवाला और आरके दमानी दोनों का है दांव

राकेश झुनझुनवाला और राधाकिशन दमानी का नाम शेयर बाजार के बड़े खिलाड़ियों में लिया जाता है. ये कौन से शेयर खरीद रहे हैं या बेच रहे हैं, इस पर हमेशा निवेशकों की नजर रहती है.
कमाल का है ये शेयर, 1 साल में पैसे किया डबल; राकेश झुनझुनवाला और आरके दमानी दोनों का है दांव

एक शेयर ऐसा है, जिसमें राकेश झुनझुनवाला और राधाकिशन दमानी दोनों ने निवेश किया है. शेयर ने 1 साल में 100 फीसदी रिटर्न दिया है.

Ace Investor's Favourite Stock: राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) हों या राधाकिशन दमानी (RK Damani), इन दोनों को शेयर बाजार (Stock Market) का माहिर खिलाड़ी माना जाता है. राकेश झुनझुनवाला को भारत का वॉरेन बफे कहा जाता है तो वह खुद राधाकिशन दमानी को अपना गुरू मानते हैं. आम निवेशक हमेशा ही इन दोनों दिग्गज निवेशकों के पोर्टफोलियो को फॉलो करते हैं. जिन शेयरों में इनका निवेश होता है, वे हमेशा ही रिटेल निवेशकों की पसंद में शामिल होता है. यहां एक स्टॉक ऐसा है, जिसमें दोनों दिग्गजों ने पैसा लगाया है. शेयर का नाम है डेल्टा कॉर्प (Delta Corp Ltd). गेमिंग और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बिजनेस देने वाली इस कंपनी में दोनों ने ही निवेश किया है. शेयर का पिछले एक साल का प्रदर्शन शानदार रहा है, वह भी तब जबकि लॉकडाउन के चलते तमाम बंदिशें थीं.

Delta Corp: 1 साल में पैसे कर दिया डबल

Delta Corp ने बीते 1 साल में शानदार रिटर्न दिया है. 1 साल में इसने निवेशकों का पैसा डबल से भी ज्यादा कर दिया है. 1 साल में शेयर का रिटर्न 104 फीसदी रहा है. इस दौरान कंपनी का शेयर 107 रुपये से 219 रुपये पर पहुंच गया. साल 2021 में शेयर का रिटर्न 35 फीसदी रहा है. कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते कंपनी का कारोबार तकरीबन बंद रहा. इसके बाद भी शेयर में पॉजिटिव रिटर्न रहा है. 1 महीने में शेयर यह 23 फीसदी चढ़ा है. वहीं 2007 में लिस्ट होने के बाद से शेयर में 450 फीसदी रिटर्न दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

राकेश झुनझुनवाला और आरके दमानी की हिस्सेदारी

जून तिमाही के आंकड़ों पर नजर डालें तो राकेश झुनझुनवाला के पास Delta Corp के 20,000,000 शेयर हैं. उनकी कंपनी में 7.5 फीसदी की अच्छी खासी हिस्सेदारी है. इन कंपनी में उन्होंने लंबे समय से निवेश किया हुआ है. साल 2019 की जून तिमाही में उनकी कंपनी में 7.4 फीसदी हिस्सेदारी थी. वहीं राकेश झुनझुनवाला के गुरू राधाकिशन दमानी ने भी Delta Corp में 1.26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है.

म्यूचुअल फंड और FII की भी पसंद

इस शेयर में म्यूचुअल फंड और विदेशी निवेशकों की भी अच्छी खासी हिस्सेदारी है. जून तिमाही के अंत तक Delta Corp में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 6.73 फीसदी और विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 7.78 फीसदी थी. प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 33 फीसदी से ज्यादा है, जबकि पब्लिक होल्डिंग 50 फीसदी से ज्यादा.

क्या है कंपनी का बिजनेस

Delta Corp का बिजनेस मॉडल यूनिक है. यह कैसिनो बिजनेस में है. इसके अलावा रीयल एस्टेट, आनलाइन गेमिंग, हॉस्पिटैलिटी और अन्य बिजनेस में भी कंपनी है. कंपनी के पास गोवा में 3 कैसिनो हैं. सिक्किम में भी कंपनी ने कैसिनो शुरू किया है. Delta Corp कैसिनो बिजनेस करने वाली एक मात्र लिस्टेड कंपनी है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6