2023 में आए कुल 240 IPO, जानिए रिटर्न के लिहाज से Top-5 आईपीओ कौन रहे

Top 5 IPO of 2023: यह साल आईपीओ के लिए गुलजार रहा. कुल 240 IPO बाजार में आए जिसकी मदद से 60 हजार करोड़ रुपए का फंड इकट्ठा किया गया. जानिए रिटर्न के लिहाज से टॉप-5 IPO कौन रहे.
2023 में आए कुल 240 IPO, जानिए रिटर्न के लिहाज से Top-5 आईपीओ कौन रहे

Top 5 IPO of 2023: शेयर बाजार ही नहीं प्राइमरी मार्केट भी 2023 में जबरदस्त परफॉर्म किए. क्योंकि भारतीय बाजार में इस साल कुल 240 कंपनियों ने IPO लॉन्च किए. इसमें निवेशकों को भी तगड़ा मुनाफा हुआ. खास बात यह है कि प्राइमरी मार्केट में मची धूम का डंका ग्लोबल मार्केट में भी देखने को मिला. सालाना आधार पर IPO की संख्या में दुनिया में सबसे ज्यादा इजाफा देखने को मिला. पिछले साल के मुकाबले इस साल 55.8% से ज्यादा इश्यू खुले. सबसे ज्यादा IPO के मामले में भारत केवल चीन से ही पीछे है. जानिए इस साल रिटर्न देने वाले टॉप-5 आईपीओ कौन रहे.

2023 में भारतीय IPO बाजार रहा शानदार

IPO की संख्या में सालाना आधार पर बढ़ोतरी विश्व में सबसे अधिक रही. पिछले साल के मुकाबले IPO की संख्या में 55.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके बाद इटली में यह उछाल 34.8% और टर्की में 12.5% रहा.

Add Zee Business as a Preferred Source
CountryYoY Growth
India55.8%
Italy34.8%
Turkey12.5%

विकसित देशों के लिए प्राइमरी मार्केट कमजोर रहा. 2023 में डेवलप्ड देशों में नंबर ऑफ आईपीओ 2022 के मुकाबले कम रहे. अमेरिका में IPO में सालाना आधार पर सबसे ज्यादा 35.6% की गिरावट दर्ज की गई. ताइवान में 32% और चीन में 28.5% की गिरावट दर्ज की गई.

CountryYoY Growth
USA-35.6%
Taiwan-32%
China-28.5%

Top Countries in Numbers of IPO

2023 में भारत दुनिया में दूसरे सबसे ज्यादा IPO वाला देश बन गया. चीन में सबसे ज्यादा 362 आईपीओ आए. उसके बाद भारत में 240 आईपीओ आए हैं.

CountryNumbers of IPO
China362
India240
S Korea112
Japan98
Indonesia69
USA58

Top IPO fund raising in 2023


भारतीय कंपनियों ने आईपीओ के जरिए 55000-60000 करोड़ रुपए जुटाए हैं जो सालाना आधार पर 4.1% अधिक है. दुनिया में IPO के जरिए जुटाए गए कुल फंड में भारत की 5.6% हिस्सेदारी रही. आईपीओ फंड जुटाने में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर रहा.

CountryNumbers of IPO
China5 lakh cr
USA1 lakh cr
India55000 cr
Japan36500 cr
Indonesia29000 cr

Top 5 IPO Return in 2023

रिटर्न के लिहाज से ऑफर प्राइस के मुकाबले IREDA ने सबसे ज्यादा 3 गुना रिटर्न दिया. साएंट लिमिटेड ने 2.5 गुना और नेटवेब टेक्नोलॉजी ने 2.4 गुना रिटर्न दिया है.

Top returns from Offer pricevs CMP
IREDA3X
Cyient DLM2.5X
Netweb tech2.4X
Tata tech2.4X
VPR Punglia2X
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6