&format=webp&quality=medium)
Gold Silver Price Today: देशभर में फेस्टिव सीजन की धुआंधार शुरुआत हो गई है. गणेश चतुर्थी के बाद अब दशहरा, धनतेस और दिपावली का इंतजार है. इन त्योहारों में सोने और चांदी की खूब मांग होती है. यही वजह है कि सोने की कीमत में आज जोरदार तेजी है. घरेलू वायदा बाजार में सोने का भाव करीब 40 रुपए महंगा होकर 56644 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि चांदी की कीमत सपाट है. यह 66750 रुपए प्रति किलोग्राम के पास कारोबार कर रहा है.
इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही. कॉमैक्स पर सोने का भाव 1835 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा. इसी तरह चांदी भी 21 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गई है. इससे पहले सोने में लगातार 9वें दिन गिरावट दर्ज की गई.
कमोडिटी एक्सपर्ट के मुताबिक चांदी में आगे तेजी रहेगी. कुंवरजी के रवि दियोरा ने कहा MCX पर चांदी में खरीदारी की राय है. इसे 66300 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदें. आगे चांदी की कीमत 67500 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें