धनतेरस पर यहां से खरीदें सोना-चांदी, मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

धनतेरस पर ज्वैलर्स सोने-चांदी की कीमतों में उछाल के बाद भी ग्राहकों को अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं.
धनतेरस पर यहां से खरीदें सोना-चांदी, मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

हमारे यहां दिवाली और धनतेरस पर सोना, चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. खासकर धनतेरस के दिन सोने की बंपर सेल होती है.

दिवाली (Diwali) और धनतेरस (Dhanteras) के लिए देश का सर्राफा बाजार (Sarafa Bazar) सज कर तैयार हो गया है. तमाम कंपनियां और ज्वैलर्स सोने (Gold), चांदी (Silver) और डायमंड (Diamond Jewellery) की ज्वैलरी पर अच्छा डिस्साउंट ऑफर कर रहे हैं. ज्वैलर्स डिस्काउंट के साथ गहनों के मेकिंग चार्ज (Making Charge) पर भी छूट दे रहे हैं.

हमारे यहां दिवाली और धनतेरस पर सोना, चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. खासकर धनतेरस के दिन सोने की बंपर सेल होती है. इस मौके को भुनाने के लिए ज्वैलर्स कमर कस चुके हैं. हालांकि इस समय सोने के दाम कुछ चढ़े हुए हैं, मगर ज्वैलर्स सोने-चांदी की कीमतों में उछाल के बाद भी ग्राहकों को अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं.

बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना 175 रुपये चढ़कर 39,545 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. चांदी भी 70 रुपये तेज होकर 47 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई. हालांकि इस हफ्ते की शुरूआत में सोमवार को सोना-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई थी. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 30 रुपये टूटकर 38,995 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था.

Add Zee Business as a Preferred Source

धनतेरस की सेल को देखते हुए तमाम ज्वैलर्स फेस्टिव ऑफर लेकर मैदान में कूद पड़े हैं. यहां हम बता रहे हैं कि किस-किस ज्वैलर्स पर सोने-चांदी की खरीद पर क्या ऑफर चल रहा है.

Tanishq पर 25% का डिस्काउंट
टाटा के प्रोडक्ट तनिष्क ज्वैलर्स (Tanishq) ने गोल्ड ज्वैलरी के बनवाई शुल्क में 25 फीसदी तक की छूट देने का ऐलान किया है. साथ ही अगर आप तनिष्क ज्वैलर्स से HDFC Bank के कार्ड से खरीदारी करते हैं तो 10,000 रुपये तक का अलग से डिस्काउंट दिया जाएगा. कंपनी के इन ऑफर्स का फायदा उठाने के लिए आपको कम से कम 35000 रुपये की खरीदारी करनी होगी.

HazooriLal पर पाएं 40% की छूट
दिल्ली के मशहूर ब्रांड हजूरीलाल (HazooriLal) ने डायमंड और पोलकी ज्वैलरी पर 40 फीसदी फ्लैट डिस्काउंट देने का ऑफर दिया है. खास बात ये है कि हजूरीलाल ने अपने प्रोडक्ट्स पर केवल 1 फीसदी मेकिंग चार्ज वसूलने की बात कही है.

देखें Zee Business LIVE TV

SENCO पर धनवृद्धि फेस्टिवल
दिल्ली के ही एक अन्य ज्वैलर्स सेनको (Senco) ने 25 से अक्टूबर के दौरान गहनों की खरीद पर बड़ी छूट देने का ऐलान किया है. सेनको अपने यहां से सोने की खरीद पर तीन गुना चांदी मुफ्त में देने का दावा कर रहा है. साथ ही प्लैटिनम गहनों के मेकिंग चार्ज पर 20 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

रिडीम कराया Paytm Gold
ऑनलाइन पेमेंट कंपनी पेटीएम ने धनतेरस के मौके पर पेटीएम गोल्ड को देश के टॉप ज्वैलर्स पर रिडीम करने का ऐलान किया है. कल्याण ज्वैलर्स, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, पीसी ज्वैलर्स और सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स पर पेटीएम गोल्ड को रिडीम करके सोने-चांदी के गहने खरीदे जा सकते हैं.

पेटीएम गोल्ड के इस्तेमाल पर ग्राहकों को 5 फीसद तक के गोल्डबैक ऑफर भी दिया जा रहा है.

ZEE Business Damdar Diwali-ज़ी बिज़नेस के साथ मनाएं 'दमदार दिवाली'. दमदार स्ट्रैटेजी, सटीक विश्लेषण और दिग्गज एक्सपर्ट बनाएंगे आपकी दिवाली खास. सिर्फ Zee Business.in

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6