&format=webp&quality=medium)
Tata Group Stocks: शेयर बाजार में लगातार दो दिनों से गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है. सोमवार के ट्रेडिंग सेशन के दौरान बाजार (Share Market) में ज्यादा गिरावट थी लेकिन मंगलवार यानी कि आज (14 जून) को बाजार में गिरावट हल्की है. सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में शेयर बाजार में किन शेयरों में पैसा लगाया जाए, ये निवेशकों का बड़ा सवाल है. वैसे तो निवेशकों की नजर टाटा ग्रुप (Tata Group) के शेयरों पर रहती है, तो आज ब्रोकरेज रिपोर्ट्स से टाटा ग्रुप के तीन शेयरों को चुना गाय है, जहां ब्रोकरेज हाउस ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट दी है और निवेशकों को बताया है कि आगे क्या करना चाहिए. इन शेयरों में TCS, Titan और Voltas शामिल हैं. अगर आपके पोर्टफोलियो में ये शेयर हैं तो ब्रोकरेज रिपोर्ट के आधार पर आप अपनी आगे की स्ट्रैटेजी बना सकते हैं.
ब्रोकरेज कंपनी मैक्वायिरी ने इस शेयर पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग को बरकरार रखा है और 3000 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. इसके अलावा ब्रोकरेज कंपनी क्रेडिट सूईस ने यहां न्यूट्रल की रेटिंग को बरकरार रखा है और 2600 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है.
ब्रोकरेज कंपनी क्रेडिट सूईस ने शेयर पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग को बरकरार रखा है और 4350 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. आज के ट्रेडिंग सेशन की बात करें तो आज टाटा ग्रुप के इस शेयर में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है और ये शेयर 3220 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.
ब्रोकरेज कंपनी वोल्टास ने इस शेयर पर अंडरपरफॉर्म का नजरिया दिया है. ब्रोकरेज कंपनी ने निवेशकों को यहां 975 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है लेकिन मंगलवार के ट्रेडिंग सेशन के दौरान करीब 1.40 पर इस शेयर का भाव 983 रुपए दिख रहा है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)