&format=webp&quality=medium)
CNG पंप के लिए कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है. (फोटो: DNA)
बिजनेस शुरू करने की सोच रहे लोगों के लिए अच्छा मौका है. ऐसे लोग CNG पंप या इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग प्वाइंट शुरू कर सकते हैं. अच्छी बात यह है कि कारोबार शुरू करने के पहले दिन से ही कमाई की जा सकती है. CNG पंप के कारोबार में लाखों कमाने का विकल्प है. दरअसल, सहज भारत योजना के तहत Nexgen Energia Limited अपने विस्तार के लिए डीलर्स बना रही है. कंपनी अपने प्लान के तहत सीएनजी पंप, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी गैस उत्पादन प्लांट लगाने का मौका दे रही है.
मिलेंगी ये सुविधाएं
कारोबार शुरू करने वाले लोगों को कंपनी और सरकार की तरफ से कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी. इसमें, सीएनजी पंप, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन करने पर आपको पांच साल तक के लिए सरकार से सब्सिडी, आयकर में छूट और बैंकों से आसान लोन की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा कंपनी की तरफ से दी जाने वाली निजी सेवाओं का भी लाभ मिलेगा.
कौन खोल सकता है CNG पंप
CNG पंप के लिए कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है. पहले से कारोबार में मौजूद लोग भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. Nexgen ने सीएनजी पंप, सीएनजी (सीबीजी) गैस उत्पादन, इंडस्ट्रियल हाई स्पीड डीजल प्लांट, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन जैसे कारोबार शुरू करने के लिए आवेदन खोले हैं.

कितना निवेश करना होगा
ऐसे करें आवेदन