&format=webp&quality=medium)
International Trade Show, Metro Timings: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 21 सितंबर को पहला इंटरनेशनल ट्रेड शो और 22 सितंबर 2023 को मोटो जीपी का आयोजन होने जा रहा है. यात्रियों की सुविधा के लिए 21 सितंबर से 25 सितंबर 2023 तक नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने नोएडा मेट्रो के लिए खास प्लान बनाया है. नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन 21 से 25 सितंबर तक उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो के दौरान एक्वा लाइन पर ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाएगा.
नोएडा मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर लोकेश एम ने कहा कि विजिटर निकटतम मेट्रो स्टेशन नॉलेज पार्क के माध्यम से इंटरनेशनल ट्रेड शो तक पहुंच सकते हैं. स्टेशनों पर भीड़ से बचने और विजिटर्स की भीड़ को प्रबंधित करने के लिए एनएमआरसी ने ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ा दी है. उन्होंने एक बयान में कहा, सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक हर 7.5 मिनट में ट्रेन उपलब्ध होगी। आमतौर पर एक्वा लाइन पर मेट्रो ट्रेनें 10 मिनट के अंतराल पर चलती हैं.
नोएडा मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन के मुताबिक, भीड़ वाले समय पर सुबह आठ से 11 बजे तक और शाम पांच से आठ बजे तक.. ट्रेनें 7.5 मिनट के अंतराल पर चलती हैं. एमडी ने यह भी कहा कि आठ एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशनों - सेक्टर 51, सेक्टर 76, एनएसईजेड, सेक्टर 142, सेक्टर-137, परी चौक, अल्फा 1 और डेल्टा 1 पर पार्किंग सुविधा उपलब्ध है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश आईटीएस के दौरान विदेशियों सहित दो लाख से अधिक विजिटर्स के आने का अनुमान लगाया है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
उत्तर प्रदेश आईटीएस का पहला संस्करण ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जाएगा. इसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी. इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि शो में दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक आम जनता के लिए प्रवेश निःशुल्क है.