नए फाइनेंशियल ईयर से पहले सरकार ने बेटियों को दिया बड़ा तोहफा, अब इस स्‍कीम में मिलेगा पहले से ज्‍यादा ब्‍याज

सरकार ने बेटियों के भविष्‍य को संवारने वाली सुकन्‍या समृद्धि योजना की ब्‍याज दर को बढ़ा दिया है. नई ब्‍याज दर, नए फाइनेंशियल ईयर यानी 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी. यहां जानिए स्‍कीम से जुड़ी डीटेल्‍स.
नए फाइनेंशियल ईयर से पहले सरकार ने बेटियों को दिया बड़ा तोहफा, अब इस स्‍कीम में मिलेगा पहले से ज्‍यादा ब्‍याज

नए फाइनेंशियल ईयर से पहले सरकार ने बेटियों को दिया बड़ा तोहफा, अब इस स्‍कीम में मिलेगा पहले से ज्‍यादा ब्‍याज

1 अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो रहा है, लेकिन इससे पहले ही सरकार ने बेटियों को बड़ा तोहफा दे दिया है. सरकार ने छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है. इन योजनाओं में सुकन्‍या समृद्धि योजना भी शामिल है. सुकन्‍या समृद्धि योजना में अब तक 7.6 फीसदी सालाना के हिसाब से ब्‍याज मिल रहा था, जो अब बढ़ाकर 8 प्रतिशत कर दिया गया है. नई ब्‍याज दर 1 अप्रैल से लागू हो जाएगी. यहां जानिए सुकन्‍या समृद्धि योजना से जुड़ी खास बातें.

सुकन्‍या समृद्धि योजना में क्‍यों करना चाहिए निवेश

  • सुकन्‍या समृद्धि योजना में निवेश क्‍यों करना चाहिए, ये जानने के लिए आपको इस योजना से जुड़े तमाम फायदों को समझना जरूरी है-
  • सुकन्‍या समृद्धि योजना के तहत आपको अन्‍य सेविंग्‍स स्‍कीम की तुलना में काफी अच्‍छा ब्‍याज मिलता है. 1 अप्रैल 2023 से इस स्‍कीम पर 8% की दर से ब्याज दिया जाएगा.
  • इस योजना में आप जितना भी निवेश करते हैं, उसके लिए आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है. मार्केट के उतार-चढ़ाव जैसा कोई जोखिम नहीं है.
  • सुकन्‍या समृद्धि में निवेश की गई रकम पर कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है. यानी आपको मूलधन के अलावा ब्‍याज पर भी ब्‍याज मिलता है. ऐसे में इस स्‍कीम के ज‍रिए अच्‍छा खासा मुनाफा लिया जा सकता है.
  • आपने ये अकाउंट चाहे पोस्‍ट ऑफिस में ओपन करवाया हो या बैंक में, इसे आप देश के दूसरे हिस्‍से में भी आसानी से ट्रांसफर करवा सकते हैं.
  • इसमें आप अपनी पॉकेट को देखकर निवेश कर सकते हैं. न्‍यूनतम निवेश 250 रुपए सालाना है और अधिकतम डेढ़ लाख रुपए है.
  • सुकन्‍या समृद्धि योजना में आपको टैक्‍स में छूट का भी फायदा मिलता है. धारा 80सी के तहत एक वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक की छूट ली जा सकती है.
Add Zee Business as a Preferred Source

21 साल में मैच्‍योर होती है स्‍कीम

सुकन्‍या समृद्धि स्‍कीम 21 साल में मैच्‍योर होती है, लेकिन अच्‍छी बात ये है कि आपको इसमें सिर्फ 15 सालों तक ही निवेश करना होता है. अगर आप सुकन्‍या समृद्धि योजना में बेटी के नाम से साल 2023 में निवेश की शुरुआत करते हैं, तो साल 2044 में आपको मैच्‍योरिटी की रकम मिलेगी.

दो बेटियों के लिए खुलवा सकते हैं खाता

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप दो बेटियों का खाता खुलवा सकते हैं. अगर आपकी दो से ज्‍यादा बेटियों के पिता हैं तो तीसरी या चौथी बेटी के लिए आपको इस स्‍कीम का लाभ नहीं मिलेगा. हालांकि अगर आपकी दूसरी लड़की, जुड़वा या तिड़वा पैदा हुई है, तो उसके लिए सु‍कन्‍या समृद्धि खाता खोला जा सकता है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें


  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6